फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protesting against the delay in paddy procurement, the BKU (Bharatiya

Jind News: धान खरीद में देरी के विरोध में भाकियू ने भाजपा कार्यालय के बाहर फूंका सरकार का पुतला

Sun, 18 Oct 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Protesting against the delay in paddy procurement, the BKU (Bharatiya
17जेएनडी35: भाजपा जिला कार्यालय के सामने सरकार का पुतला जलाते हुए भाकियू के पदा​धिकारी व कार्यक
जींद। मंडियों में धान की खरीद में देरी, भुगतान नहीं होने और नमी के नाम पर फसल के दाम में कटौती के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए धान खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार और सिक्कम श्योकंद सहित कई किसान नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसान अपनी धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं का आरोप है कि मंडियों में 10 दिन से पड़ी धान की फसल अब तक नहीं बिक पाई है। इससे किसानों को फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है और अगली कृषि गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि जिन किसानों की धान खरीदी जा चुकी है, उन्हें अभी तक भुगतान नहीं मिला है। इसके अलावा नमी का हवाला देकर धान के भाव में कटौती की जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि मंडियों में धान की खरीद सुचारु रूप से कराई जाए, खरीदी गई फसल का भुगतान जल्द किया जाए और नमी के नाम पर की जा रही कटौती की समस्या का समाधान हो। किसानों ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
17जेएनडी35:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed