फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest given for bonus of five hundred rupees per quintal on wheat

गेहूं पर प्रति क्विंटल पांच सौ रुपये बोनस के लिए दिया धरना

Fri, 13 May 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Protest given for bonus of five hundred rupees per quintal on wheat
धरने पर पहुंचे लोग। संवाद। - फोटो : Jind
नरवाना। प्रति क्विंटल गेहूं पर पांच सौ रुपये बोनस देने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान किसान नेता बलबीर सिंह ने कहा कि इस बार मौसम की मार के चलते गेहूं की पैदावार कम हुई है। ऐसे में किसान सरकार से प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले साल खरीफ सीजन के दौरान जलभराव और गुलाबी सुंडी से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इसका मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। पिछले तीन महीने से प्रशासन की कमजोरी के चलते किसानों मुआवजे की राशि के लिए चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन किसान को पूरी कीमत नहीं मिल रही है। यदि बोनस और मुआवजा राशि नहीं दी गई तो किसानों को आंदोलन पर उतरना पड़ेगा। धरने को वाल्मीकि समाज के लोगों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान विशाल मिर्धा, गुरदेव उझाना, कुलदीप किठाना, रामचंद्र बिरौली, बोहती डोहानाखेड़ा,तालेराम हथो, रणधीर नैन, सुभाष, शीशपाल गुलाडी, जोगीराम, निहाला गुरुसर, बलराज, बिजेंद्र, कमलेश, भतेरी, छोटी, लाभकौर, रामप्यारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed