Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Protest against the ban on new appointments, Numberdars submitted memorandum to BJP MLA
{"_id":"61b8d776c26fcd0385261ed9","slug":"protest-against-the-ban-on-new-appointments-numberdars-submitted-memorandum-to-bjp-mla-jind-news-rtk632728729","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई नियुक्ति पर रोक का जताया विरोध, नंबरदारों ने भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई नियुक्ति पर रोक का जताया विरोध, नंबरदारों ने भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपते नंबरदार।
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन ने मांगों को लेकर भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपा। प्रधान जिले सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग ने 23 नवंबर को पत्र जारी किया है, जिसमें नए नंबरदारों और सरबरा नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक लगाई गई है। उक्त पत्र के चलते प्रदेश भर के नंबरदारों में रोष है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नंबरदारी लंबे समय से चली आ रही है। नंबरदार प्रशासन व जनता के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। नंबरदार सामाजिक कार्यों में भी सहयोग देते हैं। उन्होंने कहा कि नंबरदार अपने प्रभाव व अनुभव से समाज को एक नई दिशा देने के लिए प्रयासरत रहते हैं। जब भी प्रदेश सरकार को नंबरदारों की सहयोग की जरूरत पड़ी, तब-तब उन्होंने अपना पूरा सहयोग दिया है। सरकार द्वारा अगर नए नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक लगाई तो निकट भविष्य में उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि नंबरदार समाज की धरोहर होते हैं। उनकी सेवाएं व मार्गदर्शन समाज के लिए संजीवनी की तरह काम करते हैं। ऐेसे में सरकार के नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक लगाए जाने के आदेश को वापस लिया जाए। वहीं विधायक ने नंबरदारों का ज्ञापन सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।