{"_id":"5d24d9ac8ebc3e6c9d3b3c98","slug":"protest-against-government-jind-news-rtk5036699147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की दुर्गा कालोनी और अर्बन इस्टेट में सीवरेज की बदहाली से छुटकारा दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम से मिले कालोनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की दुर्गा कालोनी और अर्बन इस्टेट में सीवरेज की बदहाली से छुटकारा दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम से मिले कालोनीवासी
विज्ञापन
स्थानीय अर्बन इस्टेट और दुर्गा कॉलोनी में सीवर की बदहाली से छुटकारा दिलाने की मांग को लेकर दर्जनभर कॉलोनीवासी एसडीएम से मिले। उन्होंने बताया कि इन दोनों कॉलोनियों में सीवर लाइन ब्लॉक होने से गंदा पानी बाहर फैल रहा है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत भी की, लेेकिन सीवर लाइन की सफाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि यह समस्या काफी समय है। जिसकी वजह से कॉलोनी में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
दुर्गा कॉलोनीवासी धर्मपाल सिहंमार, रोशनी, हाजी, केला, सुभाष, शांति, गुड्डी, शीला, कर्मबीर, फूलपति, पूनम, सलमा और काला ने बताया कि एक माह से ज्यादा समय हो गया सीवर लाइन के बंद हुए, जिसकी वजह से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि पानी निकासी नहीं होने का कारण कॉलोनी में पशु डेयरी हैं। डेयरी संचालक सीवर लाइन में पशुओं के गोबर को बहाते हैं। इसके कारण दुर्गा कॉलोनी में सीवर लाइन बंद होती है। उन्होंने कहा कि वैध कालोनियों में पशु रखने वालों पर कार्रवाई भी की जाए, ताकि इनके कारण दूसरे लोगों को भी परेशानी नहीं उठानी पड़े। डेयरी संचालकों की इस लापरवाही के कारण प्रत्येक कॉलोनीवासी को सीवर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सीवर ओवरफ्लो होकर खाली प्लाटों और गलियों में पानी जमा हो जाता है। इससे मच्छर जनित बीमारियां होने का भी डर बना रहता है। इस कॉलोनी की कोई भी गली ऐसी नहीं है। जिसमें सीवर का पानी नहीं खड़ा होता हो। उन्होंने बताया कि शिकायत देने के बावजूद भी ना तो डेयरी संचालकों पर कार्रवाई होती और ना ही सीवर लाइन की सफाई की जाती। दूसरी तरफ अर्बन इस्टेट की महिलाओं ने भी एसडीएम से सीवर बंद होकर गलियों में खड़े पानी की निकासी की मांग की। इस पर एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं को सीवर लाइन की सफाई करवाने का आश्वासन दिया। भरा सीवर का गंदा पानी।