फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest against deadly attack on worker, effigy burnt

कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले का जताया विरोध, पुतला फूंका

Sun, 31 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest against deadly attack on worker, effigy burnt
पुतला फूंककर रोष प्रकट करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य। - फोटो : Jind
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जींद इकाई ने त्रिपुरा में परिषद कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले का विरोध जताया। उन्होंने गोहाना रोड पर प्रदर्शन किया एवं पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिला संयोजक वीरेंद्र पिंडारा ने बताया कि परिषद कार्यकर्ताओं को पूर्व नियोजित योजना के तहत घेरकर मारने का प्रयास किया गया। इसमें कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए और अभी अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना मात्र परिषद कार्यकर्ता पर हमला करने की नहीं, बल्कि त्रिपुरा सहित अन्य जगहों पर चल रहे घटना क्रमों की ओर भी संकेत करती है। शांतिपूर्ण राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास है। प्रांत एसएफडी संयोजक नवीन योगी ने कहा कि राज्य सरकार से परिषद की मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परिषद प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा कर इस घटनाक्रम को उजागर करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमिंदर सैनी एवं गौरव पिंडारा ने कहा कि जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल में अनुमति लेकर सदस्यता करने गए थे तो वापस आते समय स्कूल के गेट पर तीन लड़के बाइक से आते हैं। अंदर घुसकर पीछे से पत्थर से वार करते हैं। स्कूल और पुलिस स्टेशन दोनों सामने सामने हैं। तभी कुछ 10-12 लोग पुलिस स्टेशन के सामने आकर मार देने की धमकी देते हैं। कार्यकर्ता शिवाजी सेन बीच बचाव करता है तो उस पर चाकू से हमला किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ता मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए और सख्त सजा दी जाए। इस अवसर पर नवीन कटारिया, अजय आर्य, गौरव पिंडारा, सोमवीर, रोहित व नितीश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed