{"_id":"6064bde68ebc3e59176b8250","slug":"protect-of-corona-vaccination-bjp-and-jjp-leaders-jind-news-rtk6023779121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकली गांव में लगे जजपा-भाजपा व कोरोना टीकाकरण विरोध के बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकली गांव में लगे जजपा-भाजपा व कोरोना टीकाकरण विरोध के बैनर
विज्ञापन
रामकली गांव के बार लगाया गया बैनर।
- फोटो : Jind
जींद। किसान आंदोलन के चलते यूं तो जगह-जगह भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध हो रहा है, लेकिन अब किसान आंदोलन के चलते ही लोग कोरोना टीकाकरण का भी विरोध करने लगे हैं। ऐसा ही मामला जिले के रामकली गांव में सामने आया है।
रामकली गांव में बैनर लगाकर लिखा गया है कि बीजेपी व जेजेपी का बहिष्कार किया गया है। साथ ही बैनर पर यह भी लिखा है कि इनमें से किसी भी राजनीतिक दल का कोई नेता गांव में आता है तो वह अपनी जान व माल का खुद जिम्मेदार होगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि समस्त ग्रामीण कोरोना टीकाकरण का विरोध करते हैं। गौरतलब है कि गांवों में पहले भी राजनीतिक लोगों का विरोध होता रहा है, लेकिन यह पहली बार है, जब इसके साथ ही कोरोना टीकाकरण का भी विरोध किया जा रहा है। बैनर पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व राकेश टिकैत के फोटो भी लगे हैं।
अपने फायदे के लिए कोरोना का प्रयोग कर रही सरकार
कोरोना सिर्फ एक जुमला लगता है। जब सरकार को अपना लाभ दिखता है, तभी लॉकडाउन लगा दिया जाता है। ऐसे में कोरोना टीकाकरण का भी कोई औचित्य नहीं है। पिछले सप्ताह ही इसको लेकर गांव में पंचायत हुई थी। इसमें यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
- विक्रम सिंह, सदस्य, आजाद युवा संगठन रामकली।
बॉक्स
टीकाकरण का विरोध गलत
कोराना एक वैश्विक महामारी है। दुनिया के विकसित देश भी इससे प्रभावित हुए हैं। विश्व के कई देश भारत में निर्मित टीका अपने लोगों को लगा रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण का विरोध सही नहीं है। सभी को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना चाहिए।
- डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।