{"_id":"62659b6b8aa2ea5e83056cdb","slug":"property-dealer-kidnapped-two-arrested-including-retired-policeman-jind-news-rtk6447968178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशिक नगर निवासी प्रापर्टी डीलर का रानी तालाब से सुबह सवा छह बजे सेवानिवृत पुलिसकर्मी व उसके साथियों ने किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशिक नगर निवासी प्रापर्टी डीलर का रानी तालाब से सुबह सवा छह बजे सेवानिवृत पुलिसकर्मी व उसके साथियों ने किया अपहरण
विज्ञापन
सीसीटीव में कैद संदिग्ध।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर के कौशिक नगर निवासी प्रापर्टी डीलर कपिल का रविवार की सुबह सवा छह बजे रानी तालाब के नजदीक से दो कारों में सवार होकर आए सात लोगों ने पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया। इस दौरान प्रापर्टी डीलर को छुड़ाने का प्रयास करने आए एक पड़ोसी पर भी अपहरणकर्ताओं ने पिस्तौल तानकर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपी प्रापर्टी डीलर को कार में डालकर भाग निकले।
प्रापर्टी डीलर के परिजनों ने शहर थाना पुलिस से शिकायत कर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी फूल सिंह, उसके भाई रणबीर व पांच अन्य पर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस कार्रवाई के दौरान पांच घंटे तक कपिल का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर दो घंटे तक हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर डीएसपी नरसिंह मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को आश्वासन देकर शांत किया। बाद में 12 घंटे के बाद पुलिस ने अपहृत प्रापर्टी डीलर को सोनीपत से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी व उसके भाई को गिरफ्तार कर कर लिया है जिससे पूछताछ चल रही है।
कौशिक नगर निवासी पूनम देवी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति कपिल शर्मा गांव भंभेवा में खेती करता है और उसके साथ ही शहर में प्रापर्टी डीलर का भी काम करता है। रविवार सुबह कपिल अपने लोको कालोनी स्थित प्लाट पर जाने के लिए घर से निकला था। जब वह रानी तालाब के पास पहुंचा तो इसी दौरान दो कारों में करीब सात लोग सवार होकर आए और गाड़ी को स्कूटी को आगे खड़ा करके रोक लिया। युवकों ने गाड़ी से उतरते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और गाड़ी में डालने लगे। इसी दौरान वहां पर सैर कर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने बीचबचाव करना चाहा। इसी दौरान दूसरी गाड़ी से हथियारबंद युवक निकलकर आए और गोली मारने की धमकी देकर उनको पीछे हटने के लिए कहा। डर के चलते लोग पीछे हट गए और आरोपी उसको गाड़ी में डालकर वहां से भाग निकले। उसकी स्कूटी को भी साथ लेकर चले गए। जब दोपहर तक सुराग नहीं लगा तो कपिल की पत्नी पूनम, मां कौशल्या, बहन कामनी, मामा शिवकुमार परिवार के लोगों को साथ लेकर एसपी आवास पर पहुंच गए। जहां पर एसपी नहीं होने पर परिवार के लोग उनके गेट के बाहर ही बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। जहां पर उसकी मां कौशल्या ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का अपहरण सोनीपत जिले के गांव नूरनखेड़ा हाल आबाद सेक्टर आठ निवासी पुलिस से सेवानिवृत्त फूल सिंह व उसके भाई रणबीर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर किया है।
विज्ञापन
बाक्स
तीन माह पहले भी हुआ था विवाद
कपिल की पत्नी पूनम ने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी फूल सिंह फाइनेंस का काम करता है। करीब तीन माह पहले उसके पति कपिल का फूल सिंह के साथ विवाद हुआ था। उसने बताया कि फूल सिंह ने किसी व्यक्ति से फाइनेंस पर रुपये लिए थे। उस दौरान फूल सिंह का उस व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय उसके ससुर कर्ण सिंह ने उनका समझौता करवा दिया था, लेकिन इसी दौरान उसके ससुर कर्ण सिंह की मौत हो गई। इसके बाद फूल सिंह उन रुपये का गारंटर उसके पति कपिल को बता रहा था, लेकिन उसके पति ने गारंटर होने से मना कर दिया। इसके बाद पति के साथ पीछे लग गए। तीन माह पहले हुई मारपीट का मामला भी शहर थाने में दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक उस पर भी कार्रवाई नहीं की। इसके चलते अब आरोपितों ने उसके पति कपिल का अपहरण कर लिया और अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया हुआ है।
बाक्स
आरोपियों से चल रही पूछताछ
अपहरण हुए प्रापर्टी डीलर कपिल को सोनीपत से पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपित फूल सिंह और रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।-वीरेंद्र सिंह शहर थाना प्रभारी
फोटो कैप्शन
24जेएनडी03: कपिल जिसका अपहरण किया गया।
24जेएनडी23: सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना।
24जेएनडी24: सीसीटीव में कैद संदिग्ध।
24जेएनडी27: मामले की जानकारी देते परिजन।
24जेएनडी28: पीड़ित के परिजनों से बात करते हुए डीएसपी नरसिंह।
24जेएनडी29: एसपी आवास के बाहर तैनात पुलिस बल।
24जेएनडी30: एसपी आवास के बाहर नारेबाजी करते परिजन।