फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Procurement of paddy refused citing moisture content; farmers stage a road blockade.

Jind News: नमी का हवाला देकर धान खरीदने से किया इन्कार, किसानों ने लगाया जाम

Sun, 18 Oct 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Procurement of paddy refused citing moisture content; farmers stage a road blockade.
जींद। नगूरां खरीद केंद्र पर धान की पीआर किस्म की सरकारी खरीद नहीं होने से नाराज किसानों और आढ़तियों ने शनिवार शाम को प्रदर्शन करते हुए जींद-असंध-कैथल मार्ग जाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि हैफेड की महिला निरीक्षक नमी अधिक होने का हवाला देकर उनकी फसल की खरीद नहीं कर रही हैं। इससे किसानों को कई दिनों से खरीद केंद्र पर इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी निरीक्षक को बदलने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस और मंडी अधिकारियों के हस्तक्षेप तथा हैफेड के जिला प्रबंधक की ओर से रविवार सुबह निरीक्षक को बदलने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन


किसानों और आढ़तियों ने शनिवार शाम करीब पांच बजे नगूरां बिजली घर के पास सड़क के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर यातायात रोक दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एक सप्ताह से धान लेकर खरीद केंद्र पर इंतजार कर रहे किसान

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि नगूरां खरीद केंद्र पर हैफेड की ओर से महिला निरीक्षक को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। किसानों का आरोप है कि निरीक्षक धान में नमी अधिक होने की बात कहकर खरीद करने के बजाय एक-दो दिन इंतजार करने के लिए कह देती हैं। कई किसान एक सप्ताह से अधिक समय से साफ-सुथरी पीआर किस्म की धान की फसल लेकर खरीद केंद्र पर बैठे हैं, लेकिन उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही। किसानों के अनुसार, आढ़तियों के कहने के बावजूद खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चल रही थी। इससे परेशान होकर उन्हें सड़क पर उतरकर जाम लगाने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के आश्वासन पर खुला जाम

जाम की सूचना मिलने पर नगूरां चौकी प्रभारी विनोद कुमार, अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम और अलेवा अनाज मंडी के सचिव विकास ढिल्लों मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद थाना प्रभारी ने हैफेड के जिला प्रबंधक से फोन पर किसानों और आढ़तियों की बात करवाई। जिला प्रबंधक की ओर से रविवार सुबह महिला निरीक्षक को बदलने और खरीद केंद्र पर धान की खरीद सुचारू करवाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसान जाम खोलने के लिए सहमत हो गए और यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed