फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Priya stood first in literary examination competition

Jind News: साहित्यिक परीक्षा प्रतियोगिता में प्रिया रही प्रथम

Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Priya stood first in literary examination competition
27जेएनडी12: छात्राओं को सम्मानित करते हुए मानव मित्र मंडल सदस्य। संवाद
नरवाना। सनातन धर्म महिला कॉलेज सभागार में 21 फरवरी को मानव मित्र मंडल व हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक साहित्यिक परीक्षा का आयोजन किया गया। साहित्यिक परीक्षा में लगभग 144 छात्राओं ने भाग लिया। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित थी। 27 फरवरी को साहित्यिक परीक्षा का परिणाम मानव मित्र मंडल के संरक्षक दिनेश गोयल द्वारा घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. शालू गर्ग ने किया।
विज्ञापन

डॉ. अनीता छाबड़ा ने मानव मित्र मंडल शाखा के सभी सदस्यों का स्वागत किया और संस्था की उपलब्धियां से छात्राओं को अवगत कराया। संस्था सदस्य डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि हमें साहित्य से स्वयं को जोड़ना होगा। उन्होंने छात्राओं के लिए भविष्य में ऐसी प्रतियोगिता कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की प्रिया ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की बबली ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की नेहा व बीए फाइनल वर्ष की मन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन पर करमचंद मित्तल, गुरप्रीत दुआ, अमित सिंगला, डॉ नयन दीप, मधु शर्मा, डॉ. कांता जागलान, रुक्मणी सैनी, सुदेश बनवाला मौजूद रहा। कॉलेज प्रधान सुरेश सिंघल, सचिव जियालाल गोयल और उप प्रधान राजकुमार सिंगला ने मानव मित्र मंडल संस्था और कॉलेज की छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed