{"_id":"6180290cb01c7b7b743f061b","slug":"prisoners-and-prisoners-end-hunger-strike-on-third-day-jind-news-rtk628771475","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों और कैदियों ने तीसरे दिन खत्म की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों और कैदियों ने तीसरे दिन खत्म की भूख हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर भूख हड़ताल कर रहे कैदियों और बंदियों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। जेल प्रशासन ने बताया कि उनकी जायज मांगों को मान लिया गया है।
जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने बताया कि कैदियों की जायज मांगों के लिए जेल में शिविर लगाकर सुनवाई की गई। इसके बाद जेल नियमानुसार उनकी मांगों को माना गया। इसके बाद जिला जेल में कैदियों व बंदियों ने हड़ताल समाप्त कर खाना खाया। कैदियों व बंदियों की हड़ताल की सूचना पर रविवार को उनके परिजन भी जेल में पहुंच गए थे। जहां उन्होंने जेल के मुख्य गेट के बाहर खड़े होकर जेल प्रशासन पर आरोप लगाए थे। इसके बाद जिला जेल अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कैदियों व बंदियों की समस्याओं को समाप्त करने के लिए जेल के अंदर शिविर लगाकर उनकी मांगें सुनीं। इसके बाद जिन कैदियों व बंदियों की जो मांगें जेल नियमावली के अनुसार थीं, उनको मौके पर ही पूरा किया गया। इसमें जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल नियमावली के तहत कैदियों व बंदियों को पहले से ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके बाद भी कैदियों को जो कमियां खल रही थीं। उनको भी पूरा कर दिया गया।