फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   primary schools sweeper death jind

प्राथमिक पाठशाला के स्वीपर की गला रेतकर हत्या

Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
ब्यूरो अमर उजाला जींद Updated Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
primary schools sweeper death jind
मृतक फाइल फोटो - फोटो : amarujala beuro
चाबरी कॉलोनी में वीरवार रात को राजकीय प्राथमिक पाठशाला के स्वीपर का तेजधार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। शव खाली पड़ी जमीन पर मिला। घटना की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी रविश कुमार और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले आई। पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता के बयान दर्ज करके अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।       
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राम कॉलोनी निवासी तेजपाल कृष्णा कालोनी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्वीपर के पद पर कार्यरत था। वीरवार शाम को वह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह सैर करने के लिए जाने वाले लोगों ने देखा कि एक कंपनी की खरीदी गई जमीन में तेजपाल का शव पड़ा था। शव मिलने की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना प्रभारी रविश कुमार मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका की पत्नी गीता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों ने हत्या करने वालों का सुराग लगाकर गिरफ्तार करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग करते हुए शव को नागरिक अस्पताल से उठाने से मना कर दिया और धरने पर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मनाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मांग पूरी नहीं होने तक शव उठाने से मना कर दिया।       
विज्ञापन


दिन में वेतन निकालकर लेकर आया था तेजपाल      
मृतक तेजपाल की पत्नी गीता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार दोपहर को उसका पति कॉलोनी के ही युवक विजय को साथ लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आए वेतन की राशि लेकर आया था। घर आते ही उसने वेतन की राशि में से 500 रुपये उसको दे दिए और थोड़ी देर तक घर पर सो गया। इसके बाद वह घर से चला गया, लेकिन रात को लगभग 10 बजे तक घर नहीं लौटने के बाद उसके बेटों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। अल सुबह उनके मकान के ही पड़ोसी ने बताया कि तेजपाल का शव पड़ा है। किसी ने गला रेतकर हत्या की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी स्थायी होने के आए थे आर्डर      
महिला गीता ने बताया कि उसका पति लगभग 17 साल पहले शिक्षा विभाग में अस्थायी पद पर स्वीपर के पद पर कार्यरत हुआ था। फिलहाल कृष्णा कॉलोनी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत थे। पिछले दिनों ही हाईकोर्ट के आदेश पर उसके पति तेजपाल को स्थायी किया था और उसके कागजात भी विभाग के पास जमा करवा दिए थे। स्थायी पद पर नियुक्ति से पहले ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी।       

एसडीएम पहुंचे परिजनों के बीच में, शव उठाने से किया मना      
परिजनों के शव उठाने से मना करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत करके शव उठाने का आग्रह किया, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। बाद में एसडीएम अश्वनी मलिक परिजनों के बीच में पहुंचे और उनका लिखित में मांग पत्र लिया। इसमें परिजनों ने हत्यारों का सुराग लगाकर गिरफ्तार करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की डिमांड की। इसके बाद एसडीएम ने उनकी मांगों पर जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन डिमांड पूरी नहीं होने तक शव को उठाने से मना कर दिया। बाद में दोबारा एसडीएम धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे। जहां पर उन्होंने नगर परिषद में अस्थायी पद पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन इस बात पर अड़ गए कि नौकरी अस्थायी नहीं बल्कि नियमित चाहिए। इस पर एसडीएम ने उनकी मांग को उच्च अधिकारियों और सरकार के समक्ष भेजने का आश्वासन दिया। एससी ए वर्ग महापंचायत के अध्यक्ष देवीदास ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता नहीं मिलती तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे।       

 
स्वीपर तेजपाल की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। वारदात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंजाम दिया है। मृतका की पत्नी के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमों ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने अपनी डिमांड रखते हुए शव को उठाने से मना कर दिया है। इसके बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया दिया है।
-रविश कुमार, सदर थाना प्रभारी जींद  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed