{"_id":"66297e8bcfeabd582a0bafe4","slug":"pressure-on-jind-track-increased-due-to-closure-of-ambala-railway-route-jind-news-c-199-1-sroh1006-116171-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अंबाला रेलवे रूट बंद होने से जींद ट्रैक पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अंबाला रेलवे रूट बंद होने से जींद ट्रैक पर बढ़ा दबाव
Thu, 25 Apr 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी13-नरवाना जंक्शन पर लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी और बीच वाली लाइन पर रोकी गई सवारी गाड़ी।
जींद। पिछले एक सप्ताह से शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा बाधित करने से दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर दबाव बढ़ गया है। इसके कारण जींद ट्रैक से प्रतिदिन सैंकड़ों ट्रेनें गुजर रही हैं। अंबाला रेलवे ट्रैक की 60 से ज्यादा सवारी गाड़ियां रोजाना जींद से डायवर्ट होकर अपडाउन हो रही हैं। ये सवारी गाड़ियां गुजरने से दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक से प्रतिदिन गुजरने वाली सवारी गाड़ियां भी प्रभावित हो गई हैं। इन ट्रेनों को खड़ा करने के लिए भी ट्रैक खाली नहीं मिल पा रहे क्योंकि हर समय सवारी या मालगाड़ी सभी ट्रैकों पर खड़ी रहती हैं। सवारी गाड़ियों को कई-कई देर आउटर पर खड़ा रखा जाता है, जिस कारण सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। इसके अलावा जींद से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली 04993-94 पैसेंजर ट्रेन और जींद से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04988 भी पिछले चार दिनों से रद्द चल रही हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में फरवरी से चल रहा किसान आंदोलन का असर अब ट्रेनों पर भी होने लगा है। इसके कारण ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है या फिर उन्हें डायवर्ट कर भेजा जा रहा है। किसानों ने अंबाला के पास रेलवे ट्रैक पर डेरा डाल लिया है, जिससे अंबाला रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों और मालगाड़ियों को दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक से गुजारा जा रहा है। वहीं दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया हुआ है। हालांकि अभी यह निर्धारित नहीं है कि इस ट्रेन को कितने दिनों तक रद्द रखा जाएगा। यदि किसान अंबाला रेलवे ट्रैक से नहीं उठे तो इस ट्रेन को आगामी दिनों भी रद्द रखा जाएगा। 04994 पैसेंजर ट्रेन जींद जंक्शन से शाम को पांच बजकर 50 मिनट पर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती है जो नौ बजकर 20 मिनट पर कुरुक्षेत्र जंक्शन पर पहुंच जाती है। वहीं जींद से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04988 शाम तीन बजकर 50 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना होती है, जो शाम को सात बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली पहुंच जाती है।
बॉक्स
उचाना और बरसोलो स्टेशन पर खड़ी रहीं सवारी गाड़ियां
बुधवार को भी अंबाला ट्रैक से गुजरने वाली कई ट्रेनों का जींद जंक्शन से गुजरने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके चलते इस ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव बढ़ गया। उचाना और बरसोला स्टेशन पर सवारी गाड़ियों को रोका गया था, जिसके कारण श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट को उचाना और बरसोला स्टेशन पर लूप लाइन से गुजारा गया। वहींए नरवाना जंक्शन पर भी सुबह करीब साढ़े दस बजे चार-पांच मालगाड़ियां रोकी गई थी। किसी अन्य ट्रेन को गुजारने के लिए भी ट्रैक खाली नहीं था।
विज्ञापन
वर्जन
किसान आंदोलन के चलते जींद जंक्शन से प्रतिदिन कई सवारी गाड़ियों को गुजारा जा रहा है। जब तक अंबाला रेलवे ट्रैक बहाल नहीं होता, तब तक ट्रेनों का जींद से ही गुजारा जाएगा। बुधवार को जींद-कुरुक्षेत्र और जींद-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को रद्द रखा गया था।
-- जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद