{"_id":"6793d6f9e58167d5c3082110","slug":"preparation-for-republic-day-25-checkpoints-set-up-1150-police-personnel-will-provide-security-jind-news-c-199-1-sroh1009-128963-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गणतंत्र दिवस की तैयारी... 25 नाके लगा 1150 पुलिस कर्मी करेंगे सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गणतंत्र दिवस की तैयारी... 25 नाके लगा 1150 पुलिस कर्मी करेंगे सुरक्षा
विज्ञापन
24जेएनडी31: गोहाना रोड पर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद
जींद। गणतंत्र दिवस को लेकर जिला पुलिस अलर्ट हो चुकी है। इसके लिए पुलिस ने जिलेभर में 25 नाके लगाए हैं। अकेले जींद शहर में 14 नाके लगे। सभी नाकों और गस्त में 1150 पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इनकी निगरानी के लिए पांच डीएसपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चार पेट्रोलिंग पार्टियां, दो क्यूआरटी (कमांडो) आधुनिक हत्यारों के साथ गस्त करेंगे।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार आईपीएस ने गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजता भी किया। सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारी व क्राइम यूनिट प्रभारी को अपने क्षेत्र में सभी होटल, सराय व धर्मशाला की जांच करने के आदेश दिए। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो उसके बारे में पूर्ण रूप से जांचकर उसका चरित्र सत्यापन करवाया जाए। पुलिस के जवान वर्दी के साथ सादे कपड़ों में भी तैनात रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिए हैं कि अगले दो दिन सभी नाकों पर बाहर से आने वाले वाहनों की भी लगातार जांच की जाएगी। इसको लेकर जिला पुलिस शुक्रवार को ही पूरी तरह से अलर्ट हो गई। शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही हैं। शहर थाना, सिविल लाइन थाना, सदर व साइबर थाना की टीम के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां शहर के होटलों समेत अन्य संदिग्ध स्थानों पर पिछले दो दिन से जांच कर रहे हैं
बाक्स
शहर में प्रवेश के गोहाना रोड, सफीदों रोड, नरवाना रोड, कैथल रोड, टेंडरी मोड, रोहतक रोड, भिवानी रोड के अलावा शहर के अंदर पटियाला चौक, सफीदों गेट, रानी तालाब, देवीलाल चौक, दालमवाला चौक, परशुराम चौक समेत अन्य कई स्थानों पर पुलिस की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
बाक्स
पुलिस विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व यातायात के पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिलास्तरीय समारोह के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर पुलिस द्वारा शहर में होटलों व वाहनों की भी जांच की जा रही है।
-राजेश कुमार, एसपी जींद।