{"_id":"698797a215c8a92cb30e8901","slug":"pratibha-wins-the-100-meter-race-jind-news-c-199-1-jnd1010-148172-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 100 मीटर रेस में प्रतिभा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 100 मीटर रेस में प्रतिभा ने बाजी मारी
Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी13: विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जगदीश चंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 100 मीटर रेस में प्रतिभा ने बाजी मारी।
जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का शारीरिक, सामाजिक और मानसिक विकास होता है। सभी विद्यार्थियों को ईमानदारी के साथ खेलना चाहिए।
प्राचार्य मुनीश कुमार ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। संजय कुमार, खेलकूद प्रभारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभागिता की। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नीरज को बेस्ट एथलीट के रूप में चुना गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
100 मीटर रेस में पहले स्थान पर प्रतिभा, दूसरे स्थान पर करीना, और तीसरा स्थान प्रिया ने पाया। 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्रतिभा, दूसरा स्थान निशु, तीसरा स्थान खुशी ने पाया। 400 मीटर रेस में निशु प्रथम, द्वितीय आरती, तृतीय स्थान नीरज ने पाया।
800 मीटर रेस में प्रथम प्रतिभा, द्वितीय सिमरन, तृतीय स्थान करीना, 1500 मीटर रेस में प्रथम आरती, द्वितीय निशु, तृतीय स्थान नीरज, जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान आशु, द्वितीय राखी, तृतीय स्थान काजल, गोला फेंक में प्रथम निशु, द्वितीय नीरज, तृतीय स्थान आशु ने पाया।
लंबीकूद में प्रथम नीरज, द्वितीय रितु, तृतीय स्थान आरती ने पाया। डिस्कस थ्रो में प्रथम नीरज, द्वितीय आरती, तृतीय स्थान पर खुशी रहीं। रिले रेस 400 मीटरमें प्रथम निशु, आशु, खुशी, आरती की टीम, द्वितीय मंजू, पायल, आरती, प्रिया की टीम, तृतीय स्थान शीतू, नेहा, तमन्ना, राखी की टीम रही।