फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PR paddy reached seven markets, not purchased anywhere except Narwana

Jind News: सात मंडियों में पहुंचा पीआर धान, नरवाना के अलावा कहीं नहीं हुई खरीद

Wed, 02 Oct 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 02 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
PR paddy reached seven markets, not purchased anywhere except Narwana
जींद। जिले की अनाज मंडियों में पीआर धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। अभी तक मिलर्स की हड़ताल के कारण कोई खरीद एजेंसी आगे नहीं आई है। हालांकि नरवाना मंडी में लगभग 360 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। अभी तक जिलेभर की सात मंडियों में ही धान की आवक हुई है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीदने के लिए 17 मंडियों को चिह्नित किया गया है। इनमें धान की खरीद होगी। अब तक नरवाना मंडी में धान की आवक ज्यादा है। पीआर धान व बासमती की वैरायटी 1509 की आवक पिछले तीन दिन से मंडियों में लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसकी खरीद नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। पीआर धान में फिलहाल नमी की मात्रा ज्यादा है। इसके कारण भी खरीद नहीं हो रही है। शहर मंडी मार्केट कमेटी सचिव ने डीएम हैफेड को पत्र लिखकर मंडी में खरीद शुरू करवाने की मांग की है। मंडी में खरीद के लिए कोई एजेंसी नहीं आ रही। इसका कारण यह है कि मिलर्स अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। अगर खरीद एजेंसी धान को खरीदेंगी तो उनके पास धान को उठाकर शिफ्ट करने के लिए स्थान नहीं बचेगा। धान की खरीद के साथ ही मिल में पहुंचाना होता है। मिल मालिक अभी तक धान को खरीदने के लिए सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन


इन मंडियों में यह हुई आवक

मंडी गेट पास
आवक

अलेवा
98

5030

धमतान साहिब
24

1580

जींद

15

900

नगूरां
3

150

नरवाना

329

21170

पिल्लूखेड़ा
80

4370

सफीदों

35

1660
नोट : धान की मात्रा क्विंटल में है।

नरवाना मंडी में शुरू करवाई खरीद

नरवाना मंडी में सोमवार को ही खरीद शुरू करवाई गई थी। यहां पर 360 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। मंगलवार को जींद अनाज मंडी में खरीद के लिए एजेंसी के कर्मचारियों को भेजा गया था, लेकिन धान में नमी ज्यदा मिली। -संदीप पूनिया, डीएम, हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed