फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   PPP site closed, capable youth upset, joining stuck

Haryana: पीपीपी की साइट बंद, सक्षम युवा परेशान, ज्वाइनिंग अटकी

Tue, 09 May 2023 09:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 May 2023 09:19 AM IST
सार

जींद में अधिकतर सक्षम युवाओं में महिलाओं ने बेरोजगार कॉलम में गृहिणी, केयर टेकर या फिर कुछ अन्य कारण लिखे हैं, लेकिन बेरोजगार नहीं लिखा गया है। रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों ने कहा कि जब तक पीपीपी में यह त्रुटि ठीक नहीं होती है तब तक वह काम नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
PPP site closed, capable youth upset, joining stuck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सक्षम युवाओं के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में बेरोजगार काॅलम होना परेशानी का सबब बन गया है। इसको लेकर सक्षम युवा सोमवार को डीसी डाॅ. मनोज कुमार से मिले। इस पर डीसी ने युवाओं को समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। सक्षम युवाओं का कहना था कि रोजगार विभाग की ओर से उन्हें सक्षम योजना के तहत मिलने वाले काम की सूचना भेज दी गई है, लेकिन यह शर्त लगाई गई है कि पीपीपी के बेरोजगार कॉलम में उनकी बेरोजगारी लिखित होनी चाहिए। ऐसे में सक्षम युवाओं को डर है कि पीपीपी की साइट बंद होने के कारण वे कॉलम को कैसे अपडेट कर पाएंगे। उनकी ज्वाइनिंग भी अटक गई है।

विज्ञापन


काफी संख्या में सक्षम युवा जिला रोजगार कार्यालय पहुंचे
रोजगार विभाग की ओर से विभिन्न कार्यालयों में कार्य को लेकर 300 से अधिक सक्षम युवाओं को मैसेज भेजा गया है। इसमें सक्षम युवाओं को जिला रोजगार विभाग से ज्वाइनिंग लेटर लेने के लिए कहा गया है। काम मिलने की खुशी से सोमवार को काफी संख्या में सक्षम युवा जिला रोजगार कार्यालय पहुंचे। यहां पर काम के लिए ज्वाइनिंग लेटर मांगा तो पता चला कि युवा काम तभी कर पाएंगे, जब पीपीपी का बेरोजगार कॉलम में बेरोजगार भरा होगा। युवाओं ने बताया कि रोजगार विभाग की ओर से उन्हें काम का मैसेज भेज दिया गया है, लेकिन शर्त के बारे में पहले नहीं बताया गया था।
विज्ञापन


इस तरह से भरे कॉलम
जिले में अधिकतर सक्षम युवाओं में महिलाओं ने बेरोजगार कॉलम में गृहिणी, केयर टेकर या फिर कुछ अन्य कारण लिखे हैं, लेकिन बेरोजगार नहीं लिखा गया है। रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों ने कहा कि जब तक पीपीपी में यह त्रुटि ठीक नहीं होती है तब तक वह काम नहीं कर सकेंगे। सक्षम युवाओं ने कहा कि इस शर्त के बारे में विभाग द्वारा पहले सूचित किया जाना था। अब उन्हें काम मिल गया है तो शर्त के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की गलती का खामियाजा युवा भुगत रहे
सक्षम युवा विनोद, किरण, सोनिया, राहुल, बबीता ने बताया कि इस समय पीपीपी की साइट बंद पड़ी है। यदि साइट चल भी जाए तो इसे अपडेट होने में एक माह से ज्यादा का समय लगेगा। तब तक यह काम उनके हाथ से निकल चुका होगा। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाया जाए। विभाग की ओर से पहले किसी भी माध्यम से यह शर्त नहीं बताई गई। अब जब उन्हें काम मिलने जा रहा है तो इस शर्त को अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग की गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed