फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pooja secured first place in the speech category, Indu in singing, and Samiksha in dance.

Jind News: भाषण में पूजा, गायन में इंदु और नृत्य में समीक्षा ने हासिल किया प्रथम स्थान

Sat, 17 Oct 2026 03:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Pooja secured first place in the speech category, Indu in singing, and Samiksha in dance.
फोटो 16जेएनडी14-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में शुक्रवार को छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय की ओर से प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाषण, गायन, नृत्य, रंगोली, चित्रकला, एकल अभिनय और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. रामपाल सैनी मुख्य अतिथि और कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में एमए मनोविज्ञान की पूजा ने प्रथम, एमएससी भौतिकी की श्रेया ने द्वितीय और एमए मनोविज्ञान की अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी पारंपरिक कला प्रतियोगिता में एमए मनोविज्ञान की स्नेहा प्रथम रहीं। गायन प्रतियोगिता में संगीत विभाग की इंदु ने पहला, एमएससी प्राणी विज्ञान की अंकिता ने दूसरा और संगीत विभाग की कुशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

तात्कालिक छाया चित्रण प्रतियोगिता में विधि विभाग के एलएलबी विद्यार्थी अमित प्रथम, जनसंचार विभाग के गौरव द्वितीय और शिक्षा विभाग के सचिन तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में एमएससी रसायन विज्ञान की हिमांशी और कोमल की जोड़ी प्रथम, प्रेरणा और अनु की जोड़ी द्वितीय तथा मनोविज्ञान विभाग की स्नेह और मुस्कान की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में मनोविज्ञान विभाग की समीक्षा ने प्रथम, संगीत विभाग की जेसमिन ने द्वितीय और एलएलबी ऑनर्स की मिस्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तात्कालिक चित्रकला में मनोविज्ञान विभाग की आरती प्रथम, ललित कला विभाग की तराना द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। एकल अभिनय में संगीत विभाग के इंदौर प्रथम और विधि विभाग के कृष्ण कुमार द्वितीय रहे।

फोटो 16जेएनडी14-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत विवि

फोटो 16जेएनडी14-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत विवि

फोटो 16जेएनडी14-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत विवि

फोटो 16जेएनडी14-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed