फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pollution is not reducing due to construction works, AQI 352

निर्माण कार्यों के चलते कम नहीं हो रहा प्रदूषण, एक्यूआई@352

Mon, 29 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pollution is not reducing due to construction works, AQI  352
गोहना रोड के पास लगे प्लांट से उड़ती धूल व धुआं। संवाद - फोटो : Jind
जींद। शहर में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण निर्माण कार्यों पर रोक नहीं लगना है। जींद शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार है। इसके चलते प्रशासन ने निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है, लेकिन यह रोक सिर्फ कागजी है। जमीनी हकीकत इसके ठीक उल्टी है। जिले में कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। इनके चलते प्रदूषण का स्तर घटने की बजाये लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी जींद में एक्यूआई पीएम 10 का स्तर 352 रहा। यह स्तर बेहद खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन

दरअसल स्वास्थ्य के लिए एक्यूआई 50 ही अच्छा होता है। 50 से 100 तक संतोषजनक की श्रेणी में आता है। 100 से 200 एक्यूआई खतरनाक होता है। 200 से 300 तक बहुत खतरनाक। वहीं शहर में एक्यूआई 300 के पार ही रह रहा है। ऐसे में प्रशासन प्रदूषण के खिलाफ ठोस कदम उठाने में असफल रहा है।
विज्ञापन

मिक्चर प्लांट से उड़ रही धूल व धुआं
जींद के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का काम चल रहा है। इसके चलते यहां मिक्चर प्लांट लगाए गए हैं। इनमें लगातार निर्माण सामग्री मिलाने का काम चलता है। इससे बड़ी-बड़ी मशीन चलती हैं। इसके चलते जहां निर्माण सामग्री से धूल उड़ती है, वहीं मशीन चलने से धुआं भी निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ मुनीष यादव ने बताया कि जिले में निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी यदि कोई प्रदूषण फैलाने वाला काम चलता है तो इसकी जांच की जाएगी। ऐसा करने वालों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed