{"_id":"d43408d604849f7703329507a1c85a5a","slug":"political-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले दस वर्षों में हलके के साथ हुआ भेदभाव: सांसद कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले दस वर्षों में हलके के साथ हुआ भेदभाव: सांसद कौशिक
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के संासद रमेश कौशिक ने शनिवार को जुलाना में नमो पार्क का शिलान्यास और शहर की मुख्य सड़क का उद्घाटन किया। ये दोनों ही परियोजनाएं जुलाना हलके के लोगों की पुरानी मांग थी। इससे पूर्व सांसद ने ब्राह्मण धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राई में होने वाली रैली में पहुंचने का न्यौता दिया। सांसद ने कहा कि यह रैली सोनीपत ही नहीं बल्कि जींद जिले के लिए भी विकास के मामले में मील का पत्थर साबित होगी।
सांसद ने कहा कि जुलाना हलके के साथ विकास के मामले में पिछले दस वर्षों के दौरान काफी भेदभाव हुआ है। इस क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बुलाया जाएगा, ताकि बड़ी परियोजनाओं की घोषणा कराई जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले आठ-नौ माह के दौरान कई विकास परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। रोहतक-जींद रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का कार्य आगामी दो वर्षों में पूरा हो जाएगा, जिस पर 600 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि जींद जिला एनसीआर में शामिल हो चुका है। इस जिले के विकास के लिए अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा। इससे इस जिले का विकास और तीव्र गति से होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राई में होने वाली रैली में प्रधानमंत्री 10166 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली तीन बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल, जिला अध्यक्ष ओपी पहल, अमरपाल राणा, पुष्पा तायल, संदीप संधू, विक्रम कुंडू, रमेश ढिगाना, कर्मबीर भी मौजूद थे। इससे पूर्व सांसद ने सफीदों के लोक निर्माण विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।