फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   political

लोगों को आपस में लड़वा रही भाजपा : दुष्यंत चौटाला

Thu, 29 Oct 2015 12:06 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले भाजपा हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़वाने का काम करती थी। अब भाजपा लोगों को जातिगत आपस में लड़ाने का काम कर रही है।

भाजपा गांव में आपस में लोगों का भाईचारा बिगाड़ने का काम कर रही है। ऐसे ही चलता रहा तो दो-तीन साल में हालात बदतर हो जाएंगे। सत्ता में आने से पहले भाजपा की केंद्र, प्रदेश सरकार ने अनेकों वायदे लोगों से किए थे। एक भी वायदा भाजपा बताए जो सत्ता में आने के बाद पूरा किया हो। वे बड़ौदा गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि रोहतक रैली में पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्बदुल, दलित नेता रामदास अटेली सहित कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि यह हलका इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीराम पटवारी, सूबे सिंह लोहान, डॉ. रामचंद जांगड़ा, विश्ववीर नंबरदार, महेंद्र लोधर, सूरजमल ग्रोवर, मनोज शर्मा, अजमेर वकील, सत्ता डूमरखां, ज्ञानी तारखां, धोला मांडी, नमसीब घसो, रामनिवास बुडायन, कृष्ण श्योकंद मौजूद रहे।

आदर्श गांव में नहीं हुआ काम
सांसद ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत मखंड गांव को गोद लिया, लेकिन एक भी काम वहां शुरू नहीं हुआ है। नहर से पानी के लिए मोगा के लिए ढाई करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं, लेकिन काम नहीं किया जा रहा है।


हलके में सांसद कोष से 56 लाख रुपये भेजे गए लेकिन मात्र आठ लाख रुपये ही सांसद घोषणा के तहत गांव में दिए गए हैं। बड़ौदा गांव के रेलवे स्टेशन मंजूर होने पर कार्य शुरू होने की मांग पर सांसद ने कहा कि वो रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिल कर रेलवे स्टेशन मंजूर का कार्य शुरू करवाने का काम करेंगेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed