{"_id":"6245e7f70f2c2c31fe799412","slug":"police-rushed-after-getting-information-about-the-murder-of-the-youth-jind-news-rtk6426095112","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या की सूचना मिलने पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या की सूचना मिलने पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
शहर के सुभाष नगर में बुधवार रात को शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली हालांकि पुलिस को किसी ने युवक की हत्या की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने श्मशान घाट से शव को कब्जे में लिया। जहां पर सामने आया कि युवक शराब पीने का आदी है और पैसे नहीं मिलने पर उसने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में पुलिस ने मृतक के भाई के भाई के बयान दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
सुभाष नगर निवासी राकेश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई 32 वर्षीय संजय गाड़ी चलाता है। वह शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद अक्सर वह अपनी पत्नी सुनीता व बच्चों के साथ झगड़ा करता था। बुधवार देर सायं भी वह शराब पीकर घर पर आया और उसकी पत्नी सुनीता से शराब की बोतल के लिए रुपये मांगने लगा। जब उसकी पत्नी ने रुपये देने से मना कर दिया तो उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या करने के बाद परिवार के सभी लोग घर पर पहुंच गए और बिना पोस्टमार्टम करवाए ही उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले गए। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी कि संजय की हत्या कर दी है और चोरी छुपे उसका रात के समय ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस पर डीएसपी रोहताश ढुल व शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह की टीम श्मशान घाट में पहुंच गई। जहां पर काफी लोग मौके थे और संजय के शव का अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस ने उसके अंतिम संस्कार को रुकवा दिया और चिता से शव को उठाकर नागरिक अस्पताल ले आई। पुलिस ने परिवार व आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछा तो वह हत्या का नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला निकला।
विज्ञापन
रात को किसी ने गलत सूचना दे दी थी लेकिन यह मामला आत्महत्या का है। युवक शराब पीने का आदी था। इसलिए परिवार के लोगों के बयान दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
-इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी, जींद।