{"_id":"5d5700068ebc3e897266c831","slug":"police-observant-on-shahs-rally-jind-news-rtk512051643","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह की रैली पर चौकस रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह की रैली पर चौकस रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री के जींद आगमन पर प्रशासन पूरी तरह से चौकस रहा। सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम के पास से सड़क को अन्य वाहनों के लिए बंद रखा। वाहनों को गोहाना रोड व नए बाईपास से निकाला गया। वहीं रैली स्थल की ओर जाने वाले हर शख्स पर पुलिस की कड़ी नजर रही। कुछ संगठनों ने अमित शाह को काले झंडे दिखाने व विरोध करने की चेतावनी दी थी, इसके चलते प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
सुबह दस बजे से ही रैली स्थल पर लोग पहुंचना शुरू हो गए। यहां कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। इसके चलते दोपहर साढ़े 12 बजे तक अधिकतर कुर्सियां खाली रही। इस पर राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने रैली के मंच से पुलिस कर्मियों का आह्वान किया कि लोगों को जल्दी अंदर आने दें। ऐसे में देखते ही देखते पंडाल भर गया।
ग्रिल में आया करंट, मची अफरातफरी
गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले महिलाओं के बैठने के लिए बनाई गई जगह के पास लगी एक लोही की ग्रिल में अचानक करंट आ गया। एक महिला का हाथ ग्रिल से छूने पर इसका पता चला तो अफरातफरी मच गई। यहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं को ग्रिल से दूर रहने को कहा। इसके बाद मंच से भी कहा गया कि ग्रिल में करंट है। इसके बाद एक इलेक्ट्रीशियन ने इसे ठीक किया।
विज्ञापन
तीन मिनट में बंधी पगड़ी
रैली के दौरान अमित शाह को हरियाणवी पगड़ी बांधने के लिए भाजपा नेता डॉ. समुंद्र लाठर द्वारा दिल्ली के मुंडका से रामचंद्र लाकड़ा को बुलाया गया था। हालांकि उन्होंने पगड़ी पहले से ही तैयार कर ली थी, लेकिन ऐन मौके पर पगड़ी खुल गई। ऐसे में लाकड़ा ने दोबारा से अमित शाह के सिर पर ही पगड़ी बांधी। इसमें तीन मिनट का समय लगा।
सौगात से महरूम रह गया जींद
हालांकि भाजपा के नेता दूसरे दलों पर जींद को महज रैली स्थल के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है, लेकिन आस्था रैली में भी ऐसा ही हुआ। देश के गृहमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री रैली के मंच पर होते हुए भी जींद के लिए रैली से कोई घोषणा नहीं हुई। अमित शाह के जींद आने से लोगों को उम्मीद थी कि कोई बड़ी परियोजना की सौगात मिल सकती है।
ग्रामीण विकास के लिए 25 लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर घर व हर स्कूल में नल से स्वच्छ पानी पहुंचे। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जलशक्ति मंत्रालय गठित किया है, जो देश की नदियों के पानी के प्रबंधन का कार्य करेगा। देश के कई राज्यों में अधिक पानी है तो कहीं कम।
अमित शाह मैन ऑफ स्टील
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह सही मायने में देश की एकता व अखंडता के प्रहरी हैं। वे लोगों की आशाओं के प्रतीक हैं। यह अमित शाह के नेतृत्व में ही संभव हुआ है कि भाजपा 11 करोड़ से अधिक इसके सदस्यों की पार्टी बनी है। ऐसे में सरदार पटेल के बाद अमित शाह मैन ऑफ स्टील हैं। उन्होेंने कहा कि कोई अमित शाह को मोदी का सारथी कहता है तो कोई हनुमान कहता है, लेकिन वे सही मायने में मोदी के लक्ष्मण हैं।
अमित शाह ने लठ सा गाड़ दिया और लठ किया भेंट
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कर रहे भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त कर अमित शाह ने लठ सा गाड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीरेंद्र सिंह अमित शाह को लठ भेंट करेंगे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सांसद धर्मबीर, नायब सैनी, अरविंद शर्मा, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, प्रेमलता, जसबीर देशवाल, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल मौजूद रहे।