{"_id":"611ffaef8ebc3e79c60932dd","slug":"police-investigation-from-women-deth-jind-news-rtk621501133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप, एसएसपी से मिले मायका पक्ष के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप, एसएसपी से मिले मायका पक्ष के लोग
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंचे पेगां गांव के लोग।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवी गांव में विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को एसएसपी वसीम अकरम को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह पुलिस गिरफ्तार किए सोमबीर को भी बचाने का प्रयास कर रही है।
शुक्रवार को एसएसपी वसीम अकरम को दी शिकायत में पेगां गांव निवासी सुरेंद्र ने कहा कि उसने बेटी सुनैना की शादी जुलाना थाना क्षेत्र के मालवी गांव में सोमबीर के साथ की थी। आरोप है कि सुनैना के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसमें खुद सुनैना का पति सोमबीर, देवर पवन, सास सुनीता व मौसेरी सास राजबाला शामिल हैं। इस बारे में नौ अगस्त को जुलाना थाना में केस भी दर्ज हुआ है।
सुरेंद्र के अनुसार पुलिस इस मामले में सही कार्रवाई नहीं कर रही है। अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। यहां तक की गिरफ्तार किए गए आरोपी सोमबीर को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरेंद्र ने कहा कि इस मामले में वे डीएसपी से भी मिले थे, लेकिन आज तक उनके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। इस पर एसएसपी वसीम अकरम ने कहा कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जुलाना पुलिस मायका पक्ष के बयान दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच अब डीएसपी नहीं करेंगे।