फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police helped people get rid of addiction and settled 90 houses

Jind News: पुलिस ने नशा छुड़वाकर 90 घरों को किया आबाद

Mon, 25 Nov 2024 08:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
Police helped people get rid of addiction and settled 90 houses
25जेएनडी03-जिला के एक गांव में नशा के खिलाफ जागरूक करते हुए एसआई बलबीर सिंह। स्रोत पुलिस
जींद। जिला पुलिस की टीम गांव-गांव युवाओं को नशा के खिलाफ जागरूक कर रही है। पुलिस की टीम ने अब तक 90 लोगों का नशा छुड़वाया है। अभियान के दौरान टीम लोगों को नशे के दुष्परिणाम से लेकर उपचार तक के बारे में बता रही है। वह नशा पीड़ितों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाकर उन्हें दवा भी दिलवा रही है। यदि अस्तपाल में दाखिल करने की जरूरत पड़े तो उन्हें दाखिल भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इंसानियत का पाठ पढ़ा रही है। उनसे प्रेरित होकर अन्य लोग भी संगठन या कमेटी बनाकर लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक कर सकते हैंं। इससे मौत के आगोश में जा रहे युवा बच जाएंगे, वहीं नशा से उजड़ रहे परिवार भी बचाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


एसआई बलबीर सिंह के नेतृत्व में सोनिया कर्मचारी के साथ पिछले तीन-चार महीने से नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। अब तक 100 से ज्यादा गांव में जाकर युवाओं को नशा के खिलाफ जागरूक कर चुके हैं। उनका यह लगातार अभियान जारी है। रोजाना एक गांव में जाकर नशा पीड़ितों से बात की जाती है और उन्हें नशा छोड़ने बारे प्रेरित किया जाता है। युवा नशा छोड़ने के प्रति गंभीर हो जाते हैं। उन युवाओं से फिर नशा छोड़ने की शपथ दिलवाई जाती है। पुलिस टीम नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं को नागरिक अस्पताल ले जाकर उनका उपचार शुरू करवाती है। यदि जरूरत पड़े तो उन्हें दाखिल भी करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सीमा से सटे गांव में ज्यादा नशा से पीड़ित
नरवाना क्षेत्र के जो गांव पंजाब की सीमा से सटे हुए हैं। उन गांव में नशा पीड़ितों की संख्या ज्यादा है। मतलब उन गांव में लोग महंगा और खतरनाक नशा करते हैं। उन गांव में शराब पीना तो आम है। अफीम, चरस, स्मैक, हेरोइन, चिट्टा जैसा खतरनाक नशा किया जाता है वहीं इस तरह की नशीली चीजें इन गांव में मिल भी जाती है। इन गांव में नशे की सप्लाई पंजाब की तरफ से होती है। वहीं गढ़ी थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा नशीला पदार्थ पकड़ा जाता है।


पुलिस टीम पिछले काफी समय से नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए हुए है। अब तक करीब 90 लोगों का नशा छुड़वाया जा चुका है। गांव-गांव जाकर लोगों को नशा के दुष्परिणाम बताए जाते हैं। नशा छोड़ने वाले इच्छुक युवाओं को नागरिक अस्पताल से दवाई भी दिलवाई जाती है।

-एसआई बलबीर सिंह, इंचार्ज, जागरूकता अभियान पुलिस टीम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed