फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police brought opium smuggler from Jharkhand on remand

अफीम तस्कर को झारखंड से रिमांड पर लेकर आई पुलिस

Fri, 11 Mar 2022 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police brought opium smuggler from Jharkhand on remand
जींद। जुलाना थाना पुलिस अफीम तस्कर को झारखंड से रिमांड पर लेकर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने चार मार्च को देवरड़ फाटक के पास कार सवार गांव कलोई निवासी विनोद, दीपक, गांव मालवी निवासी मिक्कू और गांव छाने निवासी सुनील को काबू पर उनके पास से एक किलो 80 ग्राम अफीम बरामद की थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि वह अफीम को चंपारण झारखंड से तस्करी कर लाए थे। झारखंड के गांव बकुंबा जिला चित्रा निवासी संदीप ने उन्हें अफीम उपलब्ध करवाई थी। जुलाना थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए झारखंड में संदीप के ठिकाने पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश कर राहदारी रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद जुलाना थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी संदीप को अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed