{"_id":"642f7326be8ea4cd2e053723","slug":"police-arrested-two-murder-accused-after-encounter-in-jind-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind : हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया काबू, एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind : हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया काबू, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Fri, 07 Apr 2023 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Apr 2023 07:04 AM IST
सार
एक बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश अस्पताल में...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के भम्बेवा गांव के युवक की गोली मारकर हत्या करने की वारदात के दो आरोपी युवकों को जींद पुलिस ने वीरवार देर रात जींद में बीड़ बड़ा वन के पास मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भम्बेवा गांव में एक युवक की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की थी। हमलावरों की तलाश में लगी पुलिस को सूचना मिली की दो हमलावर सोनीपत जिले के निजामपुर गांव का साहिल और जींद के लुदाना गांव का आशीष जींद में पुराना हांसी रोड पर बीड़ बड़ा वन के पास हैं।
विज्ञापन
इस सूचना के बाद जींद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी ।इसमें पुलिस ने आत्मरक्षा में बदमाशों पर गोली चलाई जिसमें पुलिस की गोली लगने से निजामपुर गांव का साहिल नामक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने साहिल और उसके साथी लुदाना गांव के आशीष दोनों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। एसपी सुमित कुमार ने कहा की बदमाशों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा।