फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   police arrested three in connection with oil stealing from tanker

पानीपत रिफाइनरी के टेंकर से तेल चोरी कर बेचने के आरोप में चालक व परिचालक सहित तेल खरीदने वाले ढाबा मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 30 Jan 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
police arrested three in connection with oil stealing from tanker
नरवाना। हिसार-चंडीगढ हाईवे पर दनौदा गांव के पास पानीपत रिफाइनरी के कंटेनर से डीजल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक टेंकर चालक व परिचालक सहित डीेजल खरीदने वाले ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस के अनुसार गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दनौदा खुर्द निवासी सतबीर जो नहर वाटिका के नाम से हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर ढाबा चलाता है। वह पानीपत रिफाइनरी से तेल लेकर आने वाले टैंकर में से चालक व परिचालकों के साथ मिलकर डीजल निकलवाकर सस्ते दामों पर खरीद कर उसी तेल को अन्य ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचता है। शुक्रवार को भी इस प्रकार की चोरी की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। इसके चलते पुलिस की एक टीम का गठन किया गया और खाद एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी सुरेश की मौजदगी में ढाबा पर जाकर देखा तो एक तेल टैंकर से डीजल चोरी किया जा रहा था। पुलिस ने टैंकर के चालक-परिचालक व ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया। चालक ने कहा कि यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से तेल लेकर वापस फतेहबाद जा रहा था। पकड़े लोगों में टैंकर का चालक पानीपत जिले के सिवाहा निवासी प्रवीण, जिला करनाल के मुनक निवी निवासी परिचालक दीपक व नहर वाटिका ढाबा के मालिक दनौदा खुर्द निवासी सतबीर के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed