{"_id":"6876406a9582ded10e0b9b22","slug":"police-arrested-the-woman-in-the-honeytrap-case-at-haryana-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप केस: बुजुर्ग को महिला ने बनाया निशाना, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप केस: बुजुर्ग को महिला ने बनाया निशाना, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, रंगे हाथों गिरफ्तार
Tue, 15 Jul 2025 05:20 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 15 Jul 2025 05:20 PM IST
सार
हनीट्रैप मामले में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला 62 साल के शख्स को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। आरोपी महिला इसके एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
सिविल लाइन थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एक महिला को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग की अश्लील वीडियो वायरल करने की एवज में महिला ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गोहाना के महम रोड निवासी 62 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस को दी एफआईआर में बताया कि पांच अप्रैल को एक महिला ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। अब वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का प्रयास कर रही थी। महिला ने उससे अश्लील वीडियो की एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।
इस पर उसका 50 हजार रुपये में समझौता हो गया। उसने महिला को 50 हजार रुपये देने के लिए शहर के गोहाना रोड स्थित एक होटल में बुला लिया। वहीं, उसने मामले को लेकर पुलिस को भी अवगत करवा दिया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होटल में छापा मारा और महिला को 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग से अश्लील वीडियो वायरल करने की एवज में 50 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। इस पर पुलिस ने महिला को काबू कर उसके कब्जे से 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। -बलजीत सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद
ये भी पढ़ें: Haryana:पानीपत के इसराना तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो की रेड, तहसीलदार के रीडर को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा