फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police advisory, road to Punjab via Narwana closed

Jind News: पुलिस की एडवाईजरी, नरवाना के रास्ते पंजाब जाने वाला रास्ता बंद

Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police advisory, road to Punjab via Narwana closed
जींद। किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर किसान संगठनों ने खनौरी बॉर्डर पर की जाने वाली महापंचायत की कॉल पर जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। इसको लेकर एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में किसान आंदोलन की ड्यूटी पर तैनात सभी डीएसपी की बैठक ली, जिसमें शनिवार को होने वाली महापंचायत के संबंध में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि नरवाना से गढ़ी होकर पंजाब जाने वाला मुख्य मार्ग बंद रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यदि जरूरी न हो तो यात्रा न करें। अपने एरिया में शांति बनाए रखें व प्रदर्शनकारियों का सहयोग न करें। उन्होंने सभी थाना प्रभारी, सीआईए स्टाफ जींद, नरवाना, सफीदों, डिटेक्टिव स्टाफ, सभी चौकी इंचार्ज को बॉर्डर के आस-पास होने वाली गतिविधियों पर पूर्ण रूप से निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। उन्होने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्ति पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स

दातासिंह वाला बॉर्डर पर धारा 163 लागू

दाता सिंह वाला बॉर्डर पर धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू है। इसको लेकर पांच या उससे अधिक व्यक्ति संगठन के रूप में इकट्ठा नहीं हो सकते। पैदल या ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों के साथ जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने, मार्च करने, लाठी, डंडा या हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू है। पंजाब के लगते दारा सिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों की 21 कंपनियां तैनात की गई हैं जो आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रहेगी। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी, जिनमें पांच कंपनी सेंटर फोर्स, चार कंपनी आईआरबी, दो एचपी, एक कंपनी दुर्गा शक्ति, एक कंपनी महिला फोर्स सहित जिला पुलिस की नौ कंपनियां तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed