फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pipeline laying work started near old grain market

पुरानी अनाज मंडी के पास पाइप लाइन डालने का काम शुरू

Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pipeline laying work started near old grain market
पुरानी अनाज मंडी के पास पाइप लाइन डालने का काम शुरू
विज्ञापन

जींद। अमरूत योजना के तहत नगर परिषद ने शुक्रवार को पुराने अनाज मंडी के पास पाइप लाइन दबाने का काम शुरू कर दिया है। इस बार नगर परिषद अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि ठेकेदार को पाइप लाइन दबाने के साथ ही मिट्टी का जमाव अच्छी प्रकार से करना होगा। इसके लिए तय मानकों का प्रयोग करना होगा। रोहतक रोड धंसने के बाद नगर परिषद के कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। ऐसे में इस बार अधिकारी कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहते।
वहीं यहां खुदाई का काम चलने के कारण देवीलाल चौक से रानी तालाब तक का रास्ता बंद हो गया है। वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से आना होगा। यहां करीब एक महीना पहले काम शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने बताया कि खुदाई के समय मिट्टी धंस रही है। ऐसे में काम रोक दिया था। अब पूरे इंतजाम के साथ यहां काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

तीन साल की देरी से चल रहा है काम
अमरूत योजना के तहत शहर में बरसाती पानी निकासी की पाइप लाइन दबाने का काम 2018 में शुरू हुआ था। इस कार्य को एक साल में पूरा करने की बात हुई थी, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपये की लागत से 26 किलोमीटर पाइप दबाई जा रही है। अब 31 मार्च तक इस काम को पूरा करने की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed