फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pinky Rani became councilor after winning by 33 votes

33 वोटों से जीतकर पिंकी रानी बनीं पार्षद

Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pinky Rani became councilor after winning by 33 votes
विजय मिलने के बाद खुशी जताती पिंकी सैनी। संवाद। - फोटो : Jind
सफीदों (जींद)। सफीदों के वार्ड नंबर आठ के पार्षद पद के लिए शुक्रवार को सैनी सभा में दोबारा मतदान हुआ। बता दें कि चुनाव आयोग के आदेशों पर ईवीएम की डिस्पले खराब होने के कारण यह मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था, जोकि सांय 6 बजे तक जारी रहा। मतदान के लिए बनाए गए दोनों पोलिंग बूथों 13 व 14 पर पोलिंग करने वाले मतदाताओं की भारी भीड़ जमा रही। महिलाओं ने भी पुन: जमकर मतदान किया। सुबह-सवेरे ही मतदान का आंकड़ा ऊपर चढ़ता चला गया और पोलिंग समाप्त करने के निर्धारित समय 6 बजे मतदान का आंकड़ा 79.61 प्रतिशत रहा। मतदाताओं ने बूथ नंबर 13 पर 520 तथा बूथ नंबर 14 पर 589 वोट डाले। दोनों बूथों पर 1393 मतदाताओं में से 1109 ने वोट डाले। पोलिंग के निर्धारित समय 6 बजे मतदान केंद्र के मुख्यद्वार को बंद कर दिया गया। उसके बाद प्रशासन ने मतगणना की कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में मतगणना का परिणाम सामने आ गया। इस परिणाम में प्रत्याशी पिंकी सैनी को कुल 569 मत तथा प्रत्याशी मधु रानी ने 536 वोट हासिल हुए। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान मान ने पिंकी सैनी के 33 वोटों से विजयी होने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर लगाए फर्जी वोट डलवाने के आरोप
शाम को चार बजे इस वार्ड से चुनाव लड़ रही पिंकी सैनी व मधु रानी के समर्थकों ने एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए। यह भनक प्रशासन को लगी तो तत्काल मौके पर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान मान व डीएसपी आशीष कुमार पहुंचे और वहां पर पोलिंग करवा रहे अधिकारियों से बात की। अधिकारियों द्वारा जांच में फर्जी पोलिंग वाली कोई बात सामने नहीं आई। एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि पोलिंग पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ चल रही है तथा फर्जी वोटिंग वाली कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

सुरक्षा रही चाक-चौबंद
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सजग रहा तथा पुलिस की टीमें सुरक्षा के लिए लगाई हुई थी। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान मान व डीएसपी आशिष कुमार ने कई बार मतदान केंद्र का दौरा किया। वहीं जिस सैनी भवन में पोलिंग चल रही थी उसके सामने से गुजर रही सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही जारी थी लेकिन प्रशासन में सायं को एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर बैरिकेड डालकर उसे पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया और पोलिंग स्टेशन पर केवल वोटर को ही आने की इजाजत थी। इसके अलावा मतदान केंद्र पर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। मतदान केंद्र के मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल को बाहर ही रखवाकर वोटरों को मतदान केंद्र में प्रवेश करने दे रहे थे। वही मतदाता से उनकी आईडी देखकर ही वोटें डलवाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed