फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pink buses will be launched again on the routes for girl students

छात्राओं के लिए मार्गों पर फिर उतारी जाएंगी गुलाबी बसें

Thu, 07 Oct 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pink buses will be launched again on the routes for girl students
मार्गों पर चलाने के लिए तैयार की गईं गुलाबी बसें। - फोटो : Jind
जींद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जींद डिपो प्रबंधन ने विभागीय दिशा-निर्देशानुसार रोडवेज की पांच गुलाबी बसों की सीटें निकालकर उन्हें एंबुलेंस बना दिया था। इस दौरान ये बसें नागरिक अस्पताल की सेवा में मरीजों को लाने व ले जाने का कार्य करती थीं। अब कोरोना संक्रमण के मामले न के बराबर आ रहे हैं। ऐसे में रोडवेज ने इस बसों को वापस अपने पास ले लिया है। अब इन बसों को दोबारा से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्राओं के लिए इन विशेष बसों के चलने के बाद सैकड़ों छात्राओं को लाभ पहुंचेगा। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामले बहुत बढ़ गए थे। ऐसे में रोडवेज की गुलाबी बसों की सीटें उतारकर उन्हें मोबाइल एंबुलेंस के तौर पर तैयार किया गया था। तब इनका प्रयोग भी किया गया। अब जिले में कोरोना संक्रमण के मामले न के बराबर हैं और कोरोना का केवल एक ही सक्रिय केस बचा है तो इन बसों को वापस से रोडवेज में भेज दिया गया है। इन बसों में दोबारा से सीटें फिट कर रूटों पर उतारने के लिए तैयार कर दिया गया है। वीरवार को रोडवेज जीएम गुलाब सिंह दूहन ने बसों में सीटें लगाने के बाद इनका निरीक्षण किया और उन्हें रूटों पर उतारने के लिए मंजूरी दी। अब प्रबंधन द्वारा रूट मैप बनाया जाएगा और जिस रूट पर छात्राओं की संख्या ज्यादा होगी, उसी रूट पर बसों को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुलाबी बस के लिए रूट मैप किया जा रहा है तैयार : जीएम
जींद डिपो के महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि गुलाबी बस को फिर से रूटों पर उतारा जा रहा है। इससे छात्राओं को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। जिस रूट पर छात्राओं की संख्या अधिक होगी, उसी पर इन बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed