फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pindara feeder breaks down due to storm, 12 poles broken

Jind News: आंधी से पिंडारा फीडर ब्रेक डाउन, 12 पोल टूटे

Tue, 13 May 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Pindara feeder breaks down due to storm, 12 poles broken
12जेएनडी15-फरैण कलां में आंधी के कारण टूटे पेड़, जिससे रास्ता संकीर्ण हो गया है। संवाद
जींद। जिले में आंधी से कई कॉलोनियों की बिजली बाधित हो गई। इसके कारण उपभोक्ताओं को गर्मी और मच्छरों से परेशान होना पड़ा। आंधी से 12 पोल टूट गए। वहीं कई जगह सड़कों पर पेड़ भी गिर गए, जिससे रास्ते बंद हो गए, जिनको सोमवार को खोला गया। निगम सर्कल में 220 उपभोक्ताओं ने बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि कुछ शिकायतों का सुबह तक समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


रविवार देर रात आंधी आई और इसके बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इनके कारण जिले की कई जगह बिजली गुल हो गई। कई जगह फ्यूज उड़ गए और तार टूटने की भी घटनाएं हुई। शहर में एचपी और एचटी के फ्यूज उड़ने की शिकायत आई। डिफेंस कॉलोनी में तीन फेस का तार जल गया, जिससे 2 घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई। इसके अलावा गोपाल नगर में केबल जल गई। वहीं पिंडारा फीडर का ब्रेक डाउन हो गया। वहीं सेक्टर-8 में भी ब्रेक डाउन रहा। आरा रोड पर तार टूट गए, जिससे 4-5 घंटे बिजली बाधित रही। जीडी गोयनका के पास ट्रांसफार्मर का जंपर उड़ जाने से सफीदों रोड करीब 9 बजे बिजली गुल हो गई जो कि सुबह 5 बजे बहाल हुई।
विज्ञापन




इन कॉलोनियों में प्रभावित हुई बिजली

जिले में रविवार देर रात आई आंधी के कारण शहर के श्याम नगर, संतनगर, डिफेंस कॉलोनी, इंप्लाइज कॉलोनी, गोपाल नगर, एकता नगर, भारत नगर, अजमेर बस्ती, भिवानी रोड, हकीकत नगर, राजनगर, राम कॉलोनी, विजय नगर में बिजली बाधित रही। इसके अलावा सेक्टर-8 और पिंडारा फीडर ब्रेक डाउन होने से पिंडारा गांव, निर्जन, गोहाना रोड, सेक्टर-8, सेक्टर-9, भटनागर कॉलोनी में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत नंबर एक घंटे बाद हुई बात

उपभोक्ता रमेश, सूरजमल, सुशील पांचाल, रामकिशन, सतीश, राहुल, प्रवेश, सुखबीर का कहना था कि रात को आंधी आते ही बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद निगम कार्यालय में बिजली जाने की सूचना दी गई। कई बार तो शिकायत नंबर व्यस्त आ रहा था, लेकिन एक घंटे बाद बात हो पाई। इसके बाद कुछ जगहों बिजली बहाल कर दी गई।




आंधी आने के कारण सेक्टर-8 और पिंडारा फीडर ब्रेक डाउन हो गए थे, जिसके कारण कई कॉलोनियों में बिजली चली गई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर जाकर फाॅल्ट ठीक कर बिजली चालू करवाई। सोमवार सुबह तक सभी कॉलोनियों में बिजली बहाल हो गई थी।

--एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद

12जेएनडी15-फरैण कलां में आंधी के कारण टूटे पेड़, जिससे रास्ता संकीर्ण हो गया है। संवाद

12जेएनडी15-फरैण कलां में आंधी के कारण टूटे पेड़, जिससे रास्ता संकीर्ण हो गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed