फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Physical teachers intensified public relations campaign to demand reinstatement

बहाली की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षकों ने तेज किया जन संपर्क अभियान

Thu, 16 Jul 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Physical teachers intensified public relations campaign to demand reinstatement
मांगों को लेकर दरियावाला गांव में समर्थन मांगते शारीरिक शिक्षक। - फोटो : Jind
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन बुधवार को 31वें दिन भी जारी रहा। जिला प्रधान अनिल मलिक के नेतृत्व में अनशन किया।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया गया है। संघर्ष समिति ने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए बुधवार को सरकार का पोल खोलो अभियान जारी रखा। नरवाना खंड की जन जागरण टीम ने दिलबाग जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा नेता सीताराम बागड़ी, आरएसएस के प्रचारक अनिल जिंदल तथा नरवाना पंचगामा के उपप्रधान गोपीराम मोर से मुलाकात कर उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। इसके बाद टीम ने नरवाना स्टेडियम में कार्यरत सभी कोच से मुलाकात कर अपनी सेवा बहाली के लिए सहयोग मांगा।

दूसरी टीम ने बड़ौदी की सरपंच सरोज देवी, दरियावाला गांव की सरपंच मनजीत, झांज खुर्द की सरपंच पूजा रानी, जुलाना गांव की सरपंच रेखा रानी व झांज कलां के सरपंच सतीश कुमार से मिलकर सहयोग और समर्थन की अपील की। उपरोक्त सभी सरपंचों ने सरकार की पीटीआई अध्यापकों को सरकार द्वारा नौकरी से निकाले जाने की कड़ी आलोचना की तथा उन्हें शीघ्र सेवा में लेने की मांग की। तीसरी टीम ने गांव बिरौली, किशनपुरा, बिशनपुरा तथा गोविंदपुरा का दौरा किया। इस दौरान टीम ने बिरौली के सरपंच कृष्ण पूनिया, बिशनपुरा के सरपंच विनोद कुमार, किशनपुरा के सरपंच दयानंद यादव और गोविंदपुरा के सरपंच सुरेश कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्या के बारे में अवगत करवाया। इन सभी सरपंचों ने एकमत से पीटीआई अध्यापकों का समर्थन किया तथा उनकी मांग हर मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैप्टन धर्मपाल, रोशनी देवी, कविता रानी, सुनीता देवी, रामधन जांगड़ा, सुरेंद्र गिल, जोगिंद्र सिंह, प्रवीण, नरेश, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed