{"_id":"605a27628ebc3ed3f712a081","slug":"person-dies-from-corona-six-new-infected-found-jind-news-rtk601336830","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से व्यक्ति की मौत, छह नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से व्यक्ति की मौत, छह नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए छात्रा का सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Jind
हिसार जिले के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित नरवाना निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के साथ शुगर का मरीज भी था। वहीं स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को 135 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से छह लोगों को संक्रमित पाया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 5495 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इनमें से 5244 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 86 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 165 संक्रमित हैं। मंगलवार को 12 लोग ठीक भी हुए हैं।
नरवाना के मॉडल टाउन निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कई दिन से बीमार था। पांच दिन पहले उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां पर उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमित मिले व्यक्ति को शुगर की बीमारी थी। मंगलवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शव का देर शाम अंतिम संस्कार करवा दिया। यह व्यक्ति खादी चौक नरवाना पर किराना की दुकान चलाता था। मंगलवार को संक्रमितों की संख्या कम हुई है। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में फिलहाल 19 लोग दाखिल हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 430 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को 1145 लोगों की रिपोर्ट मिलनी बाकी हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण पर फिलहाल ब्रेक
जिले में कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण फिलहाल टीकारण पर ब्रेक लग गई है। सोमवार को मेगा टीकाकरण दिवस के चलते जिले में दवा समाप्त हो गई थी। अब वीरवार को दवा की खेप आएगी। इसके बाद फिर से टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत के अनुसार वीरवार को 20 हजार डोल मिलने की उम्मीद है। इसके बाद फिर से टीकाकरण का काम तेजी से चलाया जाएगा।
मास्क जरूर लगाएं : डीसी
वही डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को केवल शारीरिक दूरी तथा मास्क लगाकर ही हराया जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को घर से बाहर निकलते ही मास्क जरूर लगाना चाहिए तथा शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों को आगे आना चाहिए। इस समय हमारे बुजुर्ग बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने सबसे अधिक मात्रा में वैक्सीन लगवाई है।