फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People's anger erupted due to water shortage in Arya sub-city, Parashuram Chowk was blocked

Jind News: आर्य उप नगर में पानी की किल्लत से फूटा लोगों का गुस्सा, परशुराम चौक पर लगाया जाम

Tue, 29 Apr 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
People's anger erupted due to water shortage in Arya sub-city, Parashuram Chowk was blocked
28जेएनडी36-सडक़ पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए आर्य उप नगर के लोग। संवाद - फोटो : samba news
नरवाना। शहर के आर्य उप नगर में पानी की समस्या से परेशान लोगों गुस्सा फूट पड़ा। पानी की समस्या को लेकर आर्य उप नगर के लोगों ने शहर के परशुराम चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले इस रोड जाम से रेलवे रोड पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का कहना था कि गर्मी के इस मौसम में भी पीने तक का पानी नहीं मिल रहा और प्रशासन चुप बैठा है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे में जाए तो जाए कहां जाए। सूचना मिलते ही जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन मुंडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि जलापूर्ति की समस्या को जल्द हल किया जाएगा। उन्होंने समस्या समाधान के लिए दस मिनट का समय मांगा, लेकिन लोगों ने कहा कि जब तक पानी नहीं मिलेगा, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। इस दौरान एसडीओ के सामने एक महिला ने कहा कि पिछले 15 दिनों से किसी भी तरह से सप्लाई का पानी नहीं पहुंच रहा। इससे आर्य उप नगर के लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। महिला ने कहा कि प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता है, समाधान नहीं। इस दौरान हुडा चौकी और शहर थाना पुलिस से भी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जिन्होंने लोगों को जाम खोलने के लिए समझाया। करीब एक घटें बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन मुंडे के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया और वहां से चले गए।
विज्ञापन


जारी शेड्यूल के अनुसार एक दिन छोड़कर दिया जा रहा पानी : एसडीओ
जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना एसडीओ नवीन कुमार मुंडे ने कहा कि आर्य उप नगर के लोगों की ओर से पानी की समस्या को लेकर रोड जाम करने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर लोगों की समस्या सुनी। भाखड़ा नहर बंद होने के कारण शहर में पानी की समस्या बनी है। इससे निपटने के लिए एक दिन छोड़कर एक दिन पानी अलग अलग इलाके में दिया जा रहा है। लोगों की पानी की समस्या का समाधान कर दिया है। आगे इस प्रकार की कोई पानी की समस्या लोगों को नहीं आने दी जाएगी।

28जेएनडी36-सडक़ पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए आर्य उप नगर के लोग। संवाद

28जेएनडी36-सडक़ पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए आर्य उप नगर के लोग। संवाद- फोटो : samba news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed