फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People started coming out of relief houses in lockdown, jammed on service lane of Pandu Pindara ROB

लॉकडाउन में राहत मिलते घरों से निकलने लगे लोग, पांडु पिंडारा आरओबी के सर्विस लेन पर लगा जाम

Mon, 11 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
People started coming out of relief houses in lockdown, jammed on service lane of Pandu Pindara ROB
आरओबी के साथ सर्विस लेन पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Jind
प्रशासन द्वारा लॉकडाउन 3.0 में काफी राहत दी गई है। इसके चलते बाजार खुल रहे हैं। लोग भी बाजार आने लगे हैं। ऐसे में अधर में लटके पांडु पिंडारा आरओबी की सर्विस लेन शुरू नहीं होने से लोग जाम में फंस रहे हैं। यहां दिनभर जाम जैसी स्थिति रहती है।
विज्ञापन

दरअसल जींद से गोहना रोड को चौड़ा करने का काम डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। इसके तहत ही पांडु पिंडारा गांव में रेलवे लाइन के ऊपर से पुल भी बनाया जा रहा है। हालांकि यह काम मार्च तक पूरा हो जाना था, लेकिन इसमें देरी हो रही है। वहीं मार्च में लॉकडाउन लगने से काम पूरी तरह से रुक गया है। आरओबी के साथ से एक ओर सर्विस लेन चालू है, लेकिन इसी पर दोनों ओर से वाहन आने पर अब जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे यहां दुकान चलाने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

तैयार नहीं हुई है सर्विस लेन
एक ओर से हालांकि वाहन निकल रहे हैं, लेकिन यह सर्विस लेन भी पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। फिलहाल सड़क किनारे बनी दुकानों से करीब तीन फुट तक गहरी है। ऐसे में इन दुकानों पर सामान लेने आने वाले लोग भी अपने वाहन सर्विस लेन पर ही खड़े कर रहे हैं। वहीं दोनों ओर से वाहन आने पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सर्विस लेन हो शुरू
यहां के दुकानदारोेें ने कहा कि इस परियोजना में अभी काफी समय लगना है। आगे बारिश का मौसम भी आना है। ऐसे में पहले सर्विस लेन तैयार किया जाय, ताकि लोगों को परेशान न हो। अभी सर्विस लेन कच्ची हैं, बारिश होते ही रास्ता बंद हो जाता है।

मिली है मंजूरी, हलात सुधरते ही शुरू हो काम
इसके लिए प्रशासन से मंजूरी मिली हुई है, लेकिन पिछले दिनों एक साथ कोरोना के कई केस आने के बाद प्रशासन ने काम रुकवा दिया था। मजदूर वहीं हैं और हालत सुधरते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
वीके शर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed