फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People's anger erupted due to sewer overflow behind public health office, jammed

जनस्वास्थ्य कार्यालय के पीछे सीवर ओवरफ्लो होने पर फूटा लोगों का गुस्सा, लगाया जाम

Tue, 21 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
People's anger erupted due to sewer overflow behind public health office, jammed
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के चलते जाम लगाते लोग। - फोटो : Jind
जींद। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के ठीक पीछे छह महीने से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सुबह 11 बजे पीर के पास जाम लगा दिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश देशवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसडीओ सतीश देशवाल ने कहा कि तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। वहीं लोगों ने कहा कि अधिकारी के आश्वासन पर जाम खोल रहे हैं, लेकिन अगर तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जाम लगा रहे लोगों ने कहा कि पिछले करीब दो साल से यहां सीवर ओवरफ्लो रहता है। अब पिछले लगातार छह महीने से कॉलोनी के लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। इसकी शिकायत बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अधिकारियों ने लोगों की समस्या को अनसुना कर दिया। इसके चलते लोग जाम लगाने पर मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में सीवर के गंदे पानी की निकासी के लिए पर्याप्त प्रबंध नहीं किए गए हैं। इस कारण सीवर बार-बार ओवरफ्लो हो जाते हैं। इसके कारण कॉलोनी के दो हजार लोग पिछले छह महीने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दस बार दे चुके हैं शिकायत
सीवर ओवरफ्लो की समस्या के चलते जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दस बार शिकायत दे चुके हैं। अधिकारियों को चाहिए कि लोगों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। कॉलोनी के लोग पिछले छह महीने से परेशान हैं। आजकल तो शहरों से बेहतर सुविधा गांवों में मिलती हैं। शहर स्थित कॉलोनी मेें मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश कुमार
वाहन चालक गिरकर हो रहे चोटिल
कॉलोनी से सीआरएसयू को रास्ता जाता है। ऐेसे में कॉलोनी के विद्यार्थी व अन्य लोग सीआरएसयू जाने के लिए ज्यादातर इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। सीवर का गंदा पानी जमा होने के कारण सड़क टूटने लगी है। इस कारण गंदे पानी से दोपहिया वाहन चालक जब निकलते हैं तो वह गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दो दिन पहले ही एक छात्रा की स्कूटी बीच पानी में बंद हो गई थी और वह गिरकर चोटिल हो गई।
- धीर सिंह।
हर समय आती रहती है बदबू
गंदा पानी सड़क पर जमा होने के कारण हर समय बदबू आती रहती है। इस कारण लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है। सर्दी का मौसम है। ऐेसे में बुजुर्ग सोचते हैं कि घरों के बाहर कुर्सियां डालकर थोड़ी देर धूप में बैठ जाएं। लेकिन घरों के बाहर सीवर का गंदा पानी जमा है। ऐेसे में लोग घरों में भी नहीं रह पाते। हर समय बदबू आती रहती है। लोगों का खाना-पीना भी मुश्किल हो गया है।

- सतबीर।
लोगों ने कॉलोनी में अवैध रूप से किए हैं कनेक्शन
लोगों को कहा गया था कि जब सीवरेज की लाइन शुरू हो तो तभी कनेक्शन लें। बिना किसी अधिकारी की अनुमति के लोगों द्वारा अवैध रूप से कनेक्शन किए गए हैं। इस कारण सीवर ओवरफ्लो की समस्या का सामना लोगों को बार-बार करना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों से सीवर के गंदे पानी की निकासी के लिए जगह पूछी जाती है तो वह जगह भी लोग नहीं बताते। इसके चलते लोग खुद के लिए व अधिकारियों के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं।
- अशोक कुमार, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed