फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People reached to remove soil from Jind-Rohtak road, got assurance of getting it built in a week

जींद-रोहतक मार्ग से मिट्टी हटाने पहुंचे लोग, सप्ताहभर में बनवाने का मिला आश्वासन

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
People reached to remove soil from Jind-Rohtak road, got assurance of getting it built in a week
किलाजफरगढ़ गांव में ग्रामीणों से बात करते प्रशासनिक अधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। किलाजफरगढ़ गांव में जींद-रोहतक मार्ग पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 35 दिनों से चल रहा है। उन्होंने प्रशासन को 10 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया था। सोमवार को सुबह ही ढोल के साथ गांव में मुनादी करवाई गई कि सभी ग्रामीण महिलाओं समेत गांव के अस्पताल में धरनास्थल पर पहुंचें। ग्रामीण इसके बाद जींद-रोहतक मार्ग से मिट्टी हटाने पहुंचे। हालांकि एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराने की बात पर वो मान गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसडीएम दलबीर सिंह, डीएसपी धर्मबीर खर्ब, नायब तहसीलदार प्रतीक कुमार व जुलाना थाना प्रभारी समरजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीण डीसी को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों की जद्दोजहद तीन घंटे तक चली।
विज्ञापन

गांव के सरपंच कुलदीप सिंह ने कहा कि बच्चों को जान जोखिम में डालकर सड़क को पार करके स्कूल जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार स्कूल के आगे अंडरपास की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई गई, लेकिन ग्रामीणों को खाली आश्वासन ही मिला। कई बार तो स्कूल जाते समय बच्चों के साथ हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि जींद-रोहतक मार्ग पर स्कूल के पास अंडरपास बनाया जाए। ग्रामीण पूरी तैयारी के साथ जेसीबी और ट्रैक्टरों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे, लेकिन 10 बजे से पहले ही प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचा और तीन घंटे की जद्दोजहद के और डीसी और प्रोजेक्ट डायरेटर से ग्रामीणों की बात के बाद एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन मिलने के बाद वे मान गए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नही हो जाती धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के एसडीएम दलबीर सिंह ने बताया कि डीसी और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्ट से ग्रामीणों के एक दल को मिलवाया जाएगा और समस्या का समाधान करवाया जाएगा। ग्रामीण अधिकारियों के आश्वासन से सहमत हो गए और मिट्टी को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed