फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People joining the Hath se Hath Jodo campaign - Deepender Hooda

Jind News: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जुड़ रहे लोग - दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 06 Mar 2023 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
People joining the Hath se Hath Jodo campaign - Deepender Hooda

विज्ञापन
जुलाना। हरियाणा रोजगार देने वाला प्रदेश होना चाहिए, लेकिन प्रदेश में भाजपा व जजपा सरकार की गलत नीतियों ने सरकारी नौकरियों को खत्म कर दिया। सरकारी विभागों से दो लाख के करीब पद खत्म कर दिए। हरियाणा को विकास की बजाय बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया। सरकार की सबसे बड़ी विफलता बेरोजगारी है। बेरोजगारी पर कांग्रेस आंदोलन चलाएगी। यह बात राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने शामलो कलां गांव में शनिवार देर सांय हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों के मुखियाओं पर लाठियां बरसाकर उनका अपमान किया है। इसके अलावा प्रदेश में सरकार ने कोई निवेश नहीं किया। कही औद्योगिक इकाई नहीं लगाई। नौ वर्ष से शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर सभी पदों को बहाल कर दिया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये दिए जाएंगे। युवाओं को रोजगार देने पर प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर मनजीत लाठर, जगबीर सिंह ढिगाना, मोहित लाठर, विक्रम मलिक, कृष्ण बुआना मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed