{"_id":"69fb89cda1e8351b80035e11","slug":"people-had-demanded-that-the-municipal-council-improve-the-park-jind-news-c-199-1-sroh1009-152898-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हुडा ग्राउंड में वार्ड-17 के पार्क का 16 लाख रुपये में होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हुडा ग्राउंड में वार्ड-17 के पार्क का 16 लाख रुपये में होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
जींद। शहर के हुडा ग्राउंड क्षेत्र स्थित वार्ड-17 में गोल्ड जिम के पीछे बने पार्क का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। नगर परिषद ने करीब 16 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। अगले सप्ताह बिड खुलेगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
परिषद ने ठेकेदार को 90 दिन के भीतर कार्य पूरा करने की शर्त भी निर्धारित की है। यह पार्क लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
खास बात यह है कि आसपास के इलाके में कोई अन्य पार्क उपलब्ध नहीं है। इसके चलते आसपास काम करने वाले लोगों ने नगर परिषद से पार्क के सुधार की मांग की थी। अब टेंडर जारी होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार पार्क के जीर्णोद्धार के तहत हरियाली बढ़ाने, बैठने की व्यवस्था, पाथवे निर्माण, लाइटिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को सैर-सपाटे और व्यायाम के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।
हुड्डा ग्राउंड क्षेत्र में कई व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित होती हैं। आसपास विभिन्न कार्यालय और संस्थान होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। पार्क के विकसित होने से इन लोगों को भी आराम और ताजगी के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा। लंबे समय से इस पार्क की स्थिति खराब थी और यहां सफाई व सुविधाओं का अभाव था।
बाक्स
आमजन की सुविधा के लिए शहर में नगर परिषद सभी पार्कों का सुधार करवा रही है। फिलहाल वार्ड-17 के पार्क के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर लगाया है। टेंडर खुलने के बाद जल्द ही काम शुरू करवाया दिया जाएगा। -ऋषिकेश चौधरी ईओ नगर परिषद जींद।