{"_id":"66d8cb84512ef70fd10f97b7","slug":"people-got-angry-due-to-waterlogging-called-the-officials-on-the-spot-jind-news-c-199-1-sroh1006-122508-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जलभराव से भड़के लोग, मौके पर अधिकारियों को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जलभराव से भड़के लोग, मौके पर अधिकारियों को बुलाया
Thu, 05 Sep 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी22-अधिकारियों को समस्या बारे बताते हुए शहरवासी और संगठन प्रतिनिधि। संवाद
नरवाना। नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा व अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान पवनजीत सिंह भनवाला के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहरवासी बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को बारिश से पानी भरने की समस्या से अवगत करवाया। अधिकारियों ने सात दिन में समाधान का आश्वासन दिया है।
इसके बाद शहरवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश नैन समेत अन्य कई कर्मचारियों व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को एसडी महिला महाविद्यालय के पास बुलाया गया, जहां सीवर लाइन बदहाल है। वहां अधिकारियों के सामने बारिश मेें इकट्ठा हो रहे पानी और उससेे हो रही परेशानी के बारे में अवगत करवाया। पवनजीत सिंह भनवाला और लक्ष्मण मिर्धा ने बताया कि पानी भरने से काफी परेशानीयों का सामना करना पडता है यहां पर मौजूद दुकानों में पानी भर जाता है, इससे सामान खराब हो जाता है। दो पहिया वाहन तो यहां से निकल भी नहीं सकता। लोगों ने इस समस्या का जल्द सामधान करने की अपील की। इसके बाद सभी मौके पर एसडीओ सतीश नैन का कहना था कि बीएंडआर द्वारा बारिश का पानी निकालने के लिए पाइप दबाई जाएगी और नगर परिषद द्वारा नालों की सफाई करवाई जाएगी और जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार मोटर चल रही है। इससे ज्यादा तेजी से बारिश का पानी निकाला जाएगा ताकि शहरवासियों को परेशानी न हो।
इस दौरान पार्षद सतीश गोयल, नरेश निका, अमरजीत, चरणसिंह चोपड़ा, गोपाल शर्मा, अजय सैन, सत्यवान बेदी, बलजीत चोपड़ा, पैक्स बैंक के चेयरमैन विजय धीमान, भीम सिंह गिल, एडवोकेट दारा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
द