फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pensioners upset with XEN's working style, staged a protest

Jind News: एक्सईएन की कार्यशैली से बिफरे पेंशनर्ज, धरना दिया

Tue, 16 Jul 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Pensioners upset with XEN's working style, staged a protest
15जेएनडी03: मांगों को लेकर धरना देते हुए हरियाणा बिजली पेंशनर्ज। संवाद
जींद। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को कार्यकारी अभियंता की कार्यशैली के रोष स्वरूप धरना दिया। इसकी अध्यक्षता रणबीर सिंह भोला और मंच संचालन रोशनलाल ने किया।
विज्ञापन

यूनिट प्रधान जिले सिंह शर्मा ने बताया कि यूनिट के पदाधिकारी जब भी एक्सईएन के कार्यालय में पेंशनर की लंबित मांगों को लेकर बातचीत करने के लिए जाते हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। पेंशनर्स के जो कार्य कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में पेंडिंग हैं। इन कार्यों में उनमें डेली वेजिज के पद पर कार्यरत पेंशनर्स की सेवा अवधि का पेंशन में लाभ न देना, सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद भी एनडीसी सही मुख्यालय न भेजना, सेवानिवृत्ति के दिन मिलने वाली एलटीसी का समय पर भुगतान न करके सेवानिवृत्ति के बाद भुगतान में वित्तीय नुकसान पहुंचाना, कैशलेस मेडिकल सुविधा के कार्ड बनाने के लिए कार्य न शुरू करना हैं। इसकी वजह से पेंशनर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता उच्च अधिकारियों को भी पेंशनर्स के बारे में झूठी रिपोर्ट भेज रहे हैं। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि जब तक उनके मान-सम्मान को बहाल नहीं किया जाएगा एक्सईएन के खिलाफ धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर जिले सिंह शर्मा, रामपत भोला, ओमप्रकाश, रामचंद्र, जंगीराम सैनी, महावीर सिंह शर्मा, रणधीर सिंह ग्रोवर मौजूद थे।

15जेएनडी03: मांगों को लेकर धरना देते हुए हरियाणा बिजली पेंशनर्ज। संवाद

15जेएनडी03: मांगों को लेकर धरना देते हुए हरियाणा बिजली पेंशनर्ज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed