फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pension will be made for the disabled sitting at home, UDID will have to be updated in the family ID

Jind News: दिव्यांगों की घर बैठे बनेगी पेंशन, फैमिली आईडी में करवाना होगा यूडीआईडी अपडेट

Sat, 20 May 2023 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 May 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Pension will be made for the disabled sitting at home, UDID will have to be updated in the family ID

विज्ञापन

जींद। दिव्यांगों को पेंशन बनवाने के लिए समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब उनकी घर बैठे ही पेंशन बन जाएगी। दिव्यांगों की सहुलियत को देखते हुए उन्हें भी बुजुर्गों की तरह प्रो एक्टिव योजना में शामिल कर दिया है।
ऐसे में दिव्यांगों को पेंशन बनवाने के लिए कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। उनके पास समाज कल्याण विभाग की तरफ मोबाइल फोन पर सूचना आएगी और विभाग कर्मचारी उनके घर जाकर उसकी पेंशन बनाएंगे। इससे उनको कार्यालय में बार-बार पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। दिव्यांगों को बस एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि उसे परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में यूडीआईडी (यूनिक डिवाइस आइडेंटिफायर) में चढ़वाना होगा। उसके बाद दिव्यांग की पेंशन बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला समाज कल्याण विभाग ने प्रो एक्टिव के तहत 80 दिव्यांगों की पेंशन बना भी दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पेंशन बनवाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। इससे पेंशन बनवाने के नाम पर रुपये ऐंठने वाले दलाल भी खत्म हो गए हैं और धांधली होने की आशंका भी नहीं रही है। जिन दिव्यांगों की यूडीआईडी बन चुकी है और उन्होंने परिवार पहचान पत्र में यूडीआईडी अपडेट करवा दी है तो उन दिव्यांगों का नाम प्रो एक्टिव स्कीम के तहत निदेशालय की तरफ से समाज कल्याण विभाग कार्यालय में भेजा जाएगा। इसके बाद विभाग कार्यालय कर्मचारी दिव्यांग के घर जाकर पेंशन बनाएंगे। प्रो एक्टिव स्कीम से प्रादर्शिता भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 दिव्यांगों की बनाई जाएगी पेंशन

निदेशालय की तरफ से जिला समाज कल्याण विभाग के पास 108 दिव्यांगों की सूची आई है, जिनकी विभाग की तरफ से पेंशन बनाई जाएगी। इन दिव्यांगों के यूडीआईडी बन गए हैं। अब इन दिव्यांगों की पेंशन बनाने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय ने अब तक 80 दिव्यांगों की पेंशन भी बना दी है, जिससे दिव्यांगों को पेंशन का लाभ भी जल्द मिलना शुरू हो जाएगा। विभाग ने दावा किया है कि बची हुई 28 दिव्यांगों की पेंशन भी अगले सप्ताह तक बना दी जाएगी।

यूडीआईडी कार्ड से यह मिलेंगी सुविधाएं

विशिष्ट पहचान पत्र के रूप में दिव्यांगों का स्मार्ट यूडीआईडी कार्ड बनाया जा रहा है। इस कार्ड से दिव्यांग देशभर में कहीं भी अपनी पहचान बताकर इलाज करा सकते हैं। दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं का लाभ यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से ही मिलेगा। यह कार्ड दिव्यांगों के सत्यापन व उनकी पहचान के लिए एकमात्र दस्तावेज भी होगा। दिव्यांगों को कई प्रकार के दस्तावेज व उनकी प्रतियां रखने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग में दिव्यांगों को अपना पंजीकरण कराना होगा।




सरकार ने दिव्यांगों को भी बुजुर्गों की तरह प्रो एक्टिव स्कीम में शामिल कर दिया है। इससे दिव्यांगों को पेंशन बनवाने के लिए भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। उसे केवल फैमिली आईडी में अपना यूडीआईडी कार्ड अपडेट करवाना होगा। जो भी पात्र होगा, उसकी पेंशन बन जाएगी। इस स्कीम के तहत जिले में 108 दिव्यांगों की सूची आई थी, जिसमें से 80 दिव्यांगों की पेंशन बना भी दी गई है।

-सरोज देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जींद।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed