फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pension of 4476 beneficiaries stuck even after five months due to wrong information or high income in PPP

पीपीपी में गलत जानकारी या इनकम ज्यादा होने के चलते पांच माह बाद भी अटकी 4476 लाभार्थियों की पेंशन

Sat, 23 Jul 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pension of 4476 beneficiaries stuck even after five months due to wrong information or high income in PPP
परिवार पहचान पत्र के साथ पेंशन जोड़ने के बाद से समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों के लिए फरवरी माह में ही समस्या खड़ी हो गई थी। इस दौरान जिले में लगभग 15 हजार लाभार्थियों की पेंशन रुकी थी। जिसके बाद विभाग ने लोगों को फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी कुछ लाभार्थियों की फैमिली आईडी में त्रुटि के चलते पेंशन से वंचित रहना पड़ा। अब पांच महीने बीतने के बाद भी जिले में 4476 लाभार्थियों की पेंशन रुकी हुई है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों की पेंशन को शुरू करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए नोटिस भी चस्पा किए ताकि विभाग की तरफ से मिलने वाली पेंशन का लाभ लगातार मिलता रहे। इसके बावजूद भी लाभार्थियों ने फैमिली आईडी को अपडेट नहीं करवाया जिसके चलते अब तक पेंशन रुकी हुई है। समाज कल्याण विभाग में अब तक बुजुर्ग, विधवा, विकलांग व निराश्रित पेंशन 4476 लाभार्थियों की रुकी हुई है। हालांकि पेंशन कब मिलेगी इसके लिए आए दिन लाभार्थी व उनके परिजन चक्कर काट रहे हैं। 31 मार्च तक जिन लाभार्थियों ने फैै मिली आईडी को अपडेट करवाया था ऐसे लगभग 827 पेंशनधारकों की रुकी हुई पेंशन जुलाई माह में आई है। इसके अलावा अब बाकि की पेंशन कब आएगी और इनमें क्या खामियां बाकि हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारियों के पास भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।
विज्ञापन

रुकी हुई 827 लाभार्थियों की जुलाई माह में आई पेंशन
समाज कल्याण विभाग की तरफ से मिलने वाला सम्मान भत्ता फरवरी माह में पेंशन और फैमिली आईडी के लिंक होने के बाद रुक गया था। जिसके बाद पेंशनधारकों को फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए गए। जिसके चलते जिन लोगों ने नहीं बनवाई या फिर आईडी में त्रुटि हुई तो उनकी पेंशन रुक गई थी। अब जुलाई महीने में 827 लाभार्थियों की पेंशन आई है और 4476 की अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरोज देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed