फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers will have to pay Rs 15 extra fare

यात्रियों को चुकाना होगा 15 रुपये अतिरिक्त किराया

Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Passengers will have to pay Rs 15 extra fare
जींद से चंडीगढ़ जाने वाली बस का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अब जिन यात्रियों को चंडीगढ़ जाना है तथा वापस जींद आना है, उनको अब रोडवेज बस में 15 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जाते समय वहीं पहले वाला किराया 240 रुपये लगेगा लेकिन वापस आते समय 255 रुपये किराया लगेगा। इसका कारण है कि जीरकपुर में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण रोडवेज बस को अतिरिक्त किलोमीटर तय करने पड़ रहे हैं। इसी कारण यह किराया बढ़ाया गया है।
जींद-चंडीगढ़ रूट पर सफर वाले यात्रियों को चंडीगढ़ से जींद आते समय 15 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। इसका कारण है कि जीरकपुर के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण बसों को चंडीगढ़ से जींद आते समय पंचकूला होकर आना पड़ता है। वापसी में बसों को लंबा रूट तय करना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों से वापसी में 15 रुपये अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है जबकि जींद से चंडीगढ़ जाते समय बस सीधी जीरकपुर से चंडीगढ़ के लिए निकल जाती हैं। जींद से चंडीगढ़ जाते समय यात्रियों को 240 रुपये किराया देना पडता है, वहीं वापसी में आते समय 255 रुपये किराया लगता है। जींद-चंडीगढ़ रूट पर दस से ज्यादा बस चलती हैं, जिनमें दिनभर एक हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। जींद से काफी संख्या में विद्यार्थी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा जिले के काफी लोग निजी कंपनियों में चंडीगढ़ नौकरी करते हैं। काफी लोग शुक्रवार शाम को या फिर शनिवार को वापस आते हैं। इस कारण जींद-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से वापस आते समय रोडवेज बसों को पंचकूला होकर आना पड़ता है। इस कारण अतिरिक्त किलोमीटर तय करने पड़ते हैं। अतिरिक्त किलोमीटर को देखते हुए ही वापस आने के किराये में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरोत्तम शर्मा, संस्थान अधीक्षक जींद बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed