फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   passengers will have to pay 250 fare while coming from chandigarh to jind

चंडीगढ़ से जींद आते समय यात्रियों को देना होगा 250 रुपये किराया

Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
passengers will have to pay 250 fare while coming from chandigarh to jind
जींद। चंडीगढ़ से जींद आने पर यात्रियों को अब 235 रुपये की जगह 250 रुपये किराया देना होगा। यह किराया अस्थायी तौर पर बढ़ाया गया है। दरअसल चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर अंडरपास का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसके चलते चंडीगढ़ से जींद आते समय बसें पिकाडली चौक, ट्रिब्यून चौक, ट्रांसपोर्ट चौक व हाउसिंग बोर्ड चौक से होते हुए जींद पहुंच रही हैं। इस रूट से बसों को 11 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जैसे ही जीरकपुर के पास अंडपास का निर्माण होगा तो बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया जाएगा। वहीं जींद से चंडीगढ़ जाते समय बस जीकरपुर से सीधे चंडीगढ़ जा रही हैं। इसलिए जींद से चंडीगढ़ जाते समय यात्रियों से 235 रुपये किराया ही वसूला जाएगा। वापसी में चंडीगढ़ से जींद आते समय बसों को पंचकूला होकर आना पड़ता है। इसलिए चंडीगढ़ से जींद वापसी के किराये में बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि जींद-चंडीगढ़ रूट पर दस बसों का परिचालन होता है। इसमें लगभग 500 यात्री सफर करते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ से जींद आते समय यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। वापसी में यात्रियों को 15 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा।
विज्ञापन

अस्थायी तौर पर हुई किराये में बढ़ोतरी
जीरकपुर के पास अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण चंडीगढ़ से जींद आते समय बसों को 11 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। इसके चलते चंडीगढ़ से जींद के किराये में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई। चंडीगढ़ से जींद आते समय यात्रियों को अब 235 रुपये की जगह 250 रुपये देने होंगे। यह किराया अस्थायी तौर पर बढ़ाया गया है। जब अंडरपास का निर्माण हो जाएगा तो बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया जाएगा। वहीं जींद से चंडीगढ़ जाते समय यात्रियों को 235 रुपये ही किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed