फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers faced problems on many routes including Bhiwani, Kaithal, Hisar

Jind News: भिवानी, कैथल, हिसार सहित कई रूट पर यात्रियों को हुई परेशानी

Thu, 08 Aug 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Passengers faced problems on many routes including Bhiwani, Kaithal, Hisar
07जेएनडी06-बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
जींद। शहर की नई अनाज मंडी में सरकार की तरफ से मनाए गए तीज महोत्सव में रोडवेज की 15 बसें भेजी गईं। इससे कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी हुई। बसों की कमी के कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इन बसों को सुबह ही रैली में लाने के लिए गांव-गांव भेज दिया था जबकि बस अड्डे पर यात्री बसों का इंतजार करते रह गए।
विज्ञापन

बसों को रैली में ले जाने से सबसे ज्यादा भिवानी, कुरुक्षेत्र, हिसार, रोहतक, सफीदों, पानीपत और कैथल रूट प्रभावित हुए, जिन रूटों पर केवल रोडवेज बसों की ही सर्विस है। इसके अलावा नरवाना, हांसी, बरवाला, असंध, गोहाना रूटों पर यात्रियों को परिवहन समिति की बसों ने सफर करवाया। रोडवेज बसों के कारण भी रूट पर काफी असर पड़ा लेकिन दूसरे डिपो की बसों के चक्करों के टाइम टेबल के कारण यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। यात्री बस अड्डे पर बसों के आने का इंतजार करते रहे, जिन्हें गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तीज महोत्सव में लाने के लिए डिपो ने सहायता समूह की महिलाओं को लाने के लिए पिल्लूखेड़ा, मांडी, ढाठरथ, मांडी खुर्द, रामराय, रूपगढ़, रधाना, दालमवाला, खोखरी, बधाना, बिरौली, रामगढ़, अहिरका, अशरफगढ़, मनोहरपुर, राजपुरा, बरसोला, बुआना, बरसोला में बसें भेजी गईं। कई बसों में तो महिलाओं की संख्या आवश्यकता से भी ज्यादा थी। यात्री सुरेंद्र चावला, सतबीर सिंह, राहुल शर्मा, जितेंद्र धीमान, संदीप कुंडू का कहना था कि प्रदेश सरकार को यात्रियों का ख्याल करना चाहिए। वह सरकारी कार्यक्रम में रोडवेज बसों को लेकर जाना सही नहीं है। इससे यात्रियों को बसें मुहैया नहीं हो पाती और बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। बुधवार को ग्रामीण रूटों पर रोडवेज सेवाएं नहीं मिलीं, क्योंकि लोकल रूट से ही हटाकर इन 15 बसों को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोहतक और कैथल से मंगवाईं 40 बसें भेजी वापस

सरकार के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम तीज महोत्सव में महिलाओं को लाने के लिए जिला प्रशासन रोहतक और कैथल डिपो से 20-20 बसों की डिमांड की थी। इसको लेकर दोनों डिपो से 20-20 बसें मंगलवार शाम को ही आ गई थी। इसके बाद डिपो प्रबंधन ने बुधवार सुबह इन बसों को वापस कैथल और रोहतक भेज दिया। हालांकि डिपो प्रबंधन दावा कर रहा है कि तीज महोत्सव में डिपो की 15 बसें भेजी गई है लेकिन बस अड्डे पर यात्रियों को बसों का इंतजार करते देखकर यह लग रहा था कि कार्यक्रम में जाने वाली बसों की संख्या ज्यादा थी।




नई अनाज मंडी में आयोजित तीज महोत्सव में जींद डिपो की 15 बसें भेजी गई थीं। इसके अलावा कैथल और रोहतक से बुलाई गई 40 बसों को वापस भेज दिया था। 15 बसों के कार्यक्रम में भेजने से कोई फर्क नहीं पड़ा। यात्रियों के अनुरूप बसों को रूटों पर भेजा गया।

--राजेश हैबतपुर, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed