फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   passenger train will be start from 5 april

एक साल बाद फिर चलेगी पैसेंजर ट्रेन

Wed, 31 Mar 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
passenger train will be start from 5 april
जींद। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान एक साल से बंद पैसेंजर ट्रेन के परिचालन को रेलवे ने फिर से मंजूरी दी है। पांच अप्रैल से चलने वाली अनारक्षित यात्री ट्रेन में दिल्ली-जाखल का ठहराव जींद जंक्शन पर सुनिश्चित किया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन शाम सात बजकर 15 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद यह जाखल के लिए रवाना होगी। यात्री टिकट विंडो से टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। कोरोना की वजह से लॉकडाउन होने पर 25 मार्च 2020 से ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था। अनलॉक में स्पेशल ट्रेन के नाम पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गईं। इसमें यात्रियों को टिकट आरक्षित करवानी पड़ती थी, जिसमें उनको परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं किसान आंदोलन के कारण नवंबर 2020 से दिल्ली के लिए बस बंद थी। अभी हाल ही में तीन बसें जींद से दिल्ली के लिए चल रही हैं, जबकि किसान आंदोलन से पहले जींद से दिल्ली के लिए 10 से 12 बसें चलती थीं। अब दिल्ली के लिए पैसेंजर ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। जाखल से जींद, रोहतक होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 54036 जाखल से अल सुबह चार बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। उसके बाद यह नरवाना पांच बजकर 22 मिनट, घसो पांच बजकर 30 मिनट, उचाना पांच बजकर 39 मिनट, बरसोला पांच बजकर 49 मिनट और जींद जंक्शन पर सुबह छह बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद सवा छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 54035 दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर बजे दिल्ली से रवाना होगी और जींद जंक्शन पर शाम सवा सात, बरसोला सात बजकर 28 मिनट, उचाना सात बजकर 38 मिनट, घसो सात बजकर 47 मिनट, नरवाना सात बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। उसके बाद यह विभिन्न स्टेशनों के ठहराव के बाद जाखल रेलवे स्टेशन पर रात नौ बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी। इससे पहले अभी एसी एक्सप्रेस, अवध-आसाम व पंजाब मेल का जींद जंक्शन पर ठहराव होता है।
विज्ञापन

बाक्स
पैसेंजर ट्रेन को बदला गया है एक्सप्रेस में
जाखल से जींद रोहतक होते हुए दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को अब एक्सप्रेस में बदल दिया गया है। इसके साथ ही इसका नंबर भी बदल दिया गया है। पहले इस ट्रेन का नंबर 54036 था जो कि अब बदलकर 04432 कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली से रोहतक जींद होते होते हुए जाखल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का नंबर 54035 से नए नंबर 04431 के नाम से आया करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पांच अप्रैल से चलेगी ट्रेन
पांच अप्रैल से कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। उसके बाद कुछ ट्रेनों को 10 अप्रैल या इसके बाद चलाई जाएगी। लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया ही निर्धारित किया गया है। दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन का जींद जंक्शन पर ठहराव होगा। इससे यात्रियों को फायदा होगा।
- जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed