फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passenger train 04987-88 will continue to run between Jind and Delhi.

Jind News: जींद-दिल्ली के बीच चलती रहेगी 04987-88 पैसेंजर ट्रेन

Tue, 05 Nov 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger train 04987-88 will continue to run between Jind and Delhi.
04जेएनडी05-जंक्शन पर टे्रन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
जींद। दिल्ली और जींद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सुचारु रूप से चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को सोमवार से बंद करने का फैसला लिया था, लेकिन रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर अपने फैसले को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

रेलवे ने सोमवार को इस ट्रेन को 3 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना किया। छठ पूजा को लेकर इस ट्रेन को स्पेशल के तौर पर चलाया जाना था, जिसको लेकर रेलवे ने दो दिन पहले नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, लेकिन फिर एक और नोटिफिकेशन जारी करते हुए इस ट्रेन को जींद-दिल्ली के बीच चलाने के निर्देश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन

04987-88 पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन जींद और दिल्ली के बीच चलती है। 04987 नंबर ट्रेन दिल्ली जंक्शन से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है। यह ट्रेन 13 बजकर 44 मिनट पर रोहतक पहुंचती है। यहां से छूटने के बाद ट्रेन 15 बजकर 35 मिनट पर जींद पहुंच जाती है। इसी तरह 04988 नंबर ट्रेन शाम को 15 बजकर 50 मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए रवाना होकर 16 बजकर 56 मिनट पर रोहतक पहुंच जाती है। इसके बाद 17 बजकर 55 मिनट पर बहादुरगढ़ और 19 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद और दिल्ली के बीच चलने वाली 04987-88 पैसेंजर ट्रेन सुचारु रूप से चलेगी। सोमवार को भी इस ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया गया। इस ट्रेन को चार नवंबर से बंद करने का निर्देश आया था, जिसे बात में रद्द कर दिया गया था। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद।

04जेएनडी05-जंक्शन पर टे्रन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

04जेएनडी05-जंक्शन पर टे्रन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed